दिल्ली के जेजे कॉलोनी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, हाल ही में जेल से बाहर निकला था व्यक्ति
नई दिल्ली। देश की राजधानी में मंगलवार रात को बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना दिल्ली के जेजे कॉलोनी का है, जहां मंगलवार रात को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि वहां से गुजर रहे दो अन्य लोगों को गोली लगी है। जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है वह हाल ही में जेल से बाहर आया है, उसपर हत्या का मामला चल रहा था। इस मामले में अभी तक पुलिस ने दो नाबालिग लड़को को हिरासत में लिया है, जबकि इस मामले की जांच की जा रही है।

घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके को सीज कर दिया और मामले की पड़ताल कर रही है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि किसने इस हत्या को अंजाम दिया है।
इसे भी पढ़ें- Live: करुणानिधि के समाधि स्थल पर तकरार जारी, 8 बजे होगी सुनवाई












Click it and Unblock the Notifications