रक्षाबंधन मनाने के लिए शख्स ने Dating App पर बनाई बहन, वायरल हो रहा पोस्ट

रक्षाबंधन को कुछ ही दिन बचे हैं। दो दिन बाद इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाएगा। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है।

नई दिल्ली, 09 अगस्त : रक्षाबंधन को कुछ ही दिन बचे हैं। दो दिन बाद इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाएगा। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है। लेकिन इस बीच एक शख्स का पोस्ट रेडिट पर खूब वायरल हो रहा है। एक बंदे ने रक्षाबंधन पर बहन को खोजने के लिए डेटिंग एप टिंडर (Dating App Tinder) की मदद ली। हालांकि, अच्छी बात यह है कि उसे दो बहनें मिल भी गई हैं।

बहन की तलाश की

बहन की तलाश की

रेडिट पर साझा किए पोस्ट के अनुसार, मुंबई निवासी एक शख्स ने टिंडर एप के जरिए बहन की खोज की। जिसके बाद उन्हें दो बहनें मिली हैं। शख्स ने बताया कि उन्हें कोई बहन नहीं है, रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए उन्होंने बहन की तलाश की। डेटिंग एप के जरिए उन्हें दो बहनें मिलीं।

रेडिट पर पोस्ट वायरल

रेडिट पर पोस्ट वायरल

रेडिट पर उनका पोस्ट वायरल हो रहा है। उनके पोस्ट को सैकड़ों अपवोट मिले हैं। पोस्ट में उन्होंने कहा कि मुझे रक्षाबंधन के वक्त बहुत बुरा लगता था क्योंकि मेरी कोई बहन नहीं है। कोई मुझे राखी नहीं बांधती थी।

बहन नहीं होने से दुखी रहता था

बहन नहीं होने से दुखी रहता था

इसको लेकर मैं परेशान रहता था। मैं सोचते रहते था कि काश मेरी बहन होती और मुझे राखी बांधती। मैं उन्हें गिफ्ट देता। इसलिए मैंने बहन की तलाश की। लेकिन डेटिंग एप से मुझे दो बहनें मिलीं।

तीनों मिलकर मनाएंगे रक्षाबंधन

तीनों मिलकर मनाएंगे रक्षाबंधन

उन्होंने डेटिंग एप टिंडर को धन्यवाद दिया है। टिंडर की वजह से मुझे दो बहनें मिली हैं। इस साल हम तीनों एक साथ मिलकर रक्षाबंधन मनाएंगे। मैं अपनी बहन के लिए गिफ्ट लेकर जाऊंगा।

डेटिंग एप पर खोजा था फ्लैट

डेटिंग एप पर खोजा था फ्लैट

ऐसे ही जून में केरल के एक व्यक्ति मुंबई में एक अपार्टमेंट की तलाश के लिए एक अन्य डेटिंग ऐप का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद पोस्ट खूब वायरल हुआ था। इसके बाद यह पोस्ट वायरल हुआ है जिसने डेटिंग एप की मदद से बहन की तलाश की।

यह भी पढ़ें- 11 या 12 अगस्त, जानिए MP में किस दिन मनेगा रक्षाबंधन का पर्व

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+