शख्स ने अपने ही परिवार पर कर दिया चाकुओं से हमला, फिर किया फेसबुक लाइव
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में 27 साल के एक युवक ने अपने परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला कर दादी को मौत को घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कथित तौर पर फेसबुक पर लाइव भी हुआ था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह हटना रविवार रात की है जब केओटा शिबताला के रहने वाले इंद्रनील रॉय ने अपने परिवार के सदस्यों पर ही धारदार हथियार से हमला कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में आरोपी ने अपनी 80 साल की उनकी दादी आरती रॉय की मौत हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने सुना है कि उसने (आरोपी) घटना के बाद फेसबुक लाइव भी किया था लेकिन हम अभी तक इसे सत्यापित नहीं पाए हैं। इस घटना में रॉय के माता-पिता को मामलू चोटें भी आई हैं लेकिन पहले से उनकी हालत अभ ठीक है।
पुलिस ने कहा कि उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक के जांच में यह बात सामने आई है कि ऐसा पता चला है कि आरोपी पहले भी इस तरह की घटना की कोशिश कर चुका है और पिछले कुछ दिनों से वो अक्सर हिंसक व्यवहार कर रहा था। घटना के बारे में बात करते हुए शहर के एक ही एक मनौवैज्ञानिक ने कहा कि जांचकर्ताओं को यह सत्यापित करना चाहिए कि अभियुक्त किसी दवा का आदि तो नहीं था या फिर उसे कुछ मनोवैज्ञानिक बीमारी है। हालांकि फिलहाल पुलिस इस संबंध में परिवार से पूछताछ कर घटना की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें- जवान ने शराब पीने से किया इनकार तो मेजर समेत चार सैनिकों ने पीटा, दर्ज हुआ मुकदमा












Click it and Unblock the Notifications