OMG! पूजा भट्ट के नाम से पैसे ऐंठ रहा है एक शख्स, जानिए क्या है उसका नाम
पूजा भट्ट इस घटना से भयभीत हैं और सॉलिटयूड लाइफस्टाइल इंक के प्रशांत मालगेवार नाम के व्यक्ति के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने की योजना बना रही हैं।
मुंबई। 90 की दशक की सिने सनसनी और निर्देशक बन चुकीं पूजा भट्ट इन दिनों ठगी के एक मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। चौंकिए नहीं, ठगी पूजा भट्ट ने नहीं बल्कि इनके नाम से किसी व्यक्ति ने किया है। पूजा भट्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक व्यक्ति का नाम सार्वजनिक किया है, जो उनके नाम पर लोगों से पैसे ऐंठने में लगा हुआ है। पूजा भट्ट ने बताया है कि वो व्यक्ति खुद को उनका एजेंट कहता है।

जानकारी के मुताबिक पूजा भट्ट इस घटना से भयभीत हैं और सॉलिटयूड लाइफस्टाइल इंक के प्रशांत मालगेवार नाम के व्यक्ति के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने की योजना बना रही हैं। पूजा भट्ट ने ट्वीट कर लिखा, 'भयभीत हूं कि प्रशांत मगलेवर, सॉलिट्यूड लाइफस्टाइल इंस नामक व्यक्ति मेरा एजेंट बनकर लोगों से मेरे नाम पर पैसे ऐंठ रहा है।' उन्होंने आगे लिखा 'यह बेहद ख़तरनाक चलन है। इस जालसाजी के मामले में प्रशांत मगलेवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।' जरूर देखें VIDEO: दिल्ली के इस मशहूर होटल में पैर से गूंथा जाता था आटा, पड़ा छापा
अभिनेत्री ने सवालिया ट्वीट में कहा, 'एक व्यक्ति किसी नामचीन इवेंट कंपनी में जाता है, और मेरे नाम पर पैसे लेता है, वहां कोई उससे उसकी पहचान या मेरे द्वारा हस्ताक्षर किए बिल भी नहीं पूछा?'।












Click it and Unblock the Notifications