शख्स ने फ्लिपकार्ट से मंगवाया लैपटॉप, डिलीवरी में मिला पत्थर, जानें आगे क्या हुआ
Flipkart diwali offer fraud : बिग दिवाली सेल में लोगों ने जमकर खरीददारी की। जबरदस्त ऑफर के चक्कर में लोगों ने अपनी क्षमता से शॉपिंग की। वहीं ऑनलाइन शॉपिंग में कई लोगों के साथ खूब फ्राड भी हुआ। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। जिसमें ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से मंगलुरु के रहने वाले ने दिवाली ऑफर में ऑनलाइन सेल के दौरान एक गेमिंग लैपटॉप का ऑर्डर दिया था, लेकिन उसे कुछ ई-कचरे के साथ एक पत्थर डिलीवरी में मिला।

सीलबंद बॉक्स में हुई डिलीवरी
चिन्मय रमना नाम इस क्टसमर ने अपने दोस्त के लिए 15 अक्टूबर को Asus TUF गेमिंग F15 गेमिंग लैपटॉप का ऑर्डर दिया था। रमना के पास फ्लिपकार्ट प्लस की सदस्यता भी है। इसे 20 अक्टूबर को एक सीलबंद बॉक्स में डिलीवरी किया गया।

गेमिंग लैपटॉप की जगह पत्थर और कचरा मिला
कस्टमर ने दावा किया कि बॉक्स खोलने पर गेमिंग लैपटॉप की जगह पत्थर और कचरा मिला। ग्राहक द्वारा कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। ग्राहक द्वारा शिकायत किए जाने के बाद फ्लिपकार्ट ने पूरी राशि वापस कर दी।

फ्लिपकार्ट ने 'ओपन बॉक्स डिलीवरी' सिस्टम लॉन्च किया है
बता दें ऑनलाइन शॉपिंग मामले में ऐसे फ्राड मामले बार-बार सामने आ रहे थे जिसके चलते ई-कॉमर्स साइट्स 'ओपन बॉक्स डिलीवरी' जैसी सुविधाएं दे रही हैं। फ्लिपकार्ट ने हाल ही में एक 'ओपन बॉक्स डिलीवरी' सिस्टम लॉन्च किया है, जिसके तहत ग्राहक इस बात की गवाही दे सकते हैं कि उन्हें केवल ऑर्डर किया गया उत्पाद ही डिलीवर किया गया है। इसे डिलीवरी एजेंट को वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) देने से पहले, ग्राहक उसे बॉक्स खोलने के लिए कह सकता है और यह चेक कर सकता है उसने जो समाग्री ऑर्डर की थी वो आई है कि नहीं

इसलिए नहीं चुना था ओपन बॉक्स डिलीवरी ऑप्शन
हाालांकि चिन्मय ने बॉक्स को खोले बिना डिलीवरी का आप्शन चुना क्योंकि जो वो लैप टाप ऑर्डर कर रहा था तब उसमें 'ओपन बॉक्स डिलीवरी' का विकल्प उपलब्ध नहीं था।

पहले कंपनी ने रिफंड देने से कर दिया इनकार
डिलीवरी में आए बॉक्स में पत्थर मिलने के बाद कस्टमर ने तुरंत सूचित किया और वापसी का अनुरोध भी किया। हालांकि लैप टाप कंपनी ने ये कहते हुए अनुरोध को अस्वीकार कर दिया कि प्रोडक्ट उसके द्वारा भेजे जाने पर बॉक्स में था और ऐसी स्थिति में, कोई रिफंड नहीं दिया सकता है।
Flipkart से लड़की ने मंगाई घड़ी, पार्सल खोला तो निकले गोबर के उपले

बॉक्स पर बारकोड डैमेज का कंपनी ने बनाया बहाना
कस्टमर चिन्मय ने बताया मैंने उसी दिन सभी सबूतों के साथ फ्लिपकार्ट को घोटाले के बारे में सूचित किया, और कंपनी ने कहाउन्हें शिकायत को हल करने के लिए समय चाहिए। 23 अक्टूबर को उन्होंने सूचित किया कि आपको ईमेल किया गया है कि लैप टॉप बेचने वाली कंपनी ने वापसी अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है और पहुंचाने के दौरान उत्पाद को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने दावा किया कि उत्पाद के बॉक्स पर बारकोड डैमेज हो गया था और इसके विवरण से जुड़े स्टिकर हटा दिए गए थे।

अंत में इस कारण से फ्लिपकार्ड ने दिया रिफंड
इस फर्जीवाड़े को सोशल मीडिया और मीडिया में व्यापक कवरेज मिलने के बाद, फ्लिपकार्ट ने गलती स्वीकार की और कस्टमर को मुआवजा दिया। सोमवार को ग्राहक ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी कि उसे विक्रेता द्वारा पूरी राशि वापस कर दी गई है












Click it and Unblock the Notifications