Air Vistara: दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की क्रू मेंबर से छेड़छाड़, 62 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। एयर विस्तार के विमान में क्रू मेंबर के साथ बदसलूकी की वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना उस वक्त हुई जब एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर विमान लैंड किया और यात्री विमान से बाहर निकल रहे थे। इससे पहले एयर विस्तार के विमान में बॉलिवुड फिल्म अभिनेत्री के साथ हुई बदसलूकी की खबर सामने आई थी, जब दंगल गर्ल के साथ शोषण का मामला सामने आया था। अभिनेत्री ने आरोप लगाया था कि दिल्ली से मुंबई जाते वक्त विमान में उनके साथ दूसरे यात्री ने शोषण किया था।

airport

62 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

वहीं इस घटना के बाद एयर विस्तारा ने 62 वर्षीय आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एयर विस्तार ने अपने बयान में कहा है कि हमने इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। इस मामले में एफआईआर दर्ज करा दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। 24 मार्च को लखनऊ से दिल्ली के बीच विमान में एयर विस्तार की केबिन क्रू की सदस्य के साथ आरोपी ने बदसलूकी की थी, जिसके बाद केबिन क्रू की सदस्य ने इसकी शिकायत की थी।

बॉलिवुड अभिनेत्री के साथ हुई घटना के बाद एयर विस्तारा ने इसके लिए उनसे माफी मांगी थी, साथ ही इस मामले की जांच की बात कही थी। एयरलाइंस की ओर से कहा गया था कि इस तरह की घटनाओं के खिलाफ हमारा जीरो टॉलरेंस है। अभिनेत्री ने आरोप लगाया था कि उनके पीछे बैठे यात्री ने अपना पैर उनके आर्म रेस्ट पर रख दिया था, इस यात्री ने मेरी दो घंटे की यात्रा का काफी मुश्किलभरा बना दिया था। मैंने इस घटना को फोन में रिकॉर्ड करने की कोशिश की लेकिन केबिन में लाइट कम होने की वजह से मैं इस रिकॉर्ड नहीं कर सकी।

अभिनेत्री ने अपने बयान में कहा था कि केबिन के भीतर लाइट काफी कम थी, इस वजह से मैं इस रिकॉर्ड नहीं कर सकी। मेरे पीछे बैठा व्यक्ति मेरे कंधे और पीठ को पैर से लगातार छू रहा था। इस घटना के बाद आरोपी यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपी यात्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, महिला के साथ छेड़छाड़ और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़ें- रेप की कोशिश में युवती ने काट दिया था बाबा का गुप्तांग, डॉक्टरों ने जोड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+