भाभी और देवर के बीच थे 'गंदे रिश्‍ते', पति को लगी भनक तो कत्‍ल कर कुंए में फेंका

जयपुर। राजस्‍थान अवैध रिश्‍तों को लेकर कत्‍ल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के डूंगरपुर में एक भाई ने अपने ही छोटी भाई की हत्‍या कर दी। पुलिस पहले इस हत्‍या पर मृतक की पत्‍नी को कटघरे में खड़ी कर रही थी लेकिन जब सच सामने आया तो वो भी सन्‍न रह गई। हत्‍या की वजह थी मृतक का अपनी भाभी से अवैध संबंध होना। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और बड़े भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला बीते अप्रैल माह का है। जानकारी के मुताबिक कराड़ा तालाब के कुएं में कराड़ा निवासी राजेश उर्फ राजू पुत्र कचरुलाल यादव का शव मिला था। इसको लेकर समाज और गांव वालों की ओर से लगातार खुलासा करने का दबाब बनाया जा रहा था।

भाभी और देवर के बीच थे गंदे रिश्‍ते, पति को लगी भनक तो कत्‍ल कर कुंए में फेंका

जिले के एसपी ने इस हत्‍या की गुत्‍थी को सुलझाने के लिए आला अधिकारियों की टीम बनाई। छानबीन में मृतक राजू के बड़े भाई कांतिलाल ने बताया पता घटना के दिन राजू गडा कुम्हारिया से कराड़ा आया था और मात्र पांच मिनट रुकने के बाद वह चला गया था। इस बारे में पुलिस ने पड़ताल की तो कहीं से भी इसके घर आने और जाने की पुष्टि नहीं हुई। वहीं मृतक के घर के पास तालाब में बने कुंए से लाश मिलना परिवारजनों को संदेह के घेरे में डाल रहा था। इसी दौरान पुलिस को राजू के प्रेम प्रसंग के बारे में भनक लगी।

पुलिस ने इस संबंध में कांतिलाल से पूछताछ की तो कुछ संदेह हुआ। उसके बाद पुलिस कांतिलाल को लेकर थाने आई और जब कड़ाई से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। कांतिलाल ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्‍नी से उसके भाई राजू के अवैध संबंध थे। इसी के चलते तालाब की पाल के पास बने कुंए के पास राजेश की हत्या कर हाथ एवं जूतों की लैंस बांध कर शव को कुएं में फेंकना स्वीकार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+