10 रुपये को लेकर हुई बहस में चाकू से हत्या, पुराना नोट देने पर छिड़ा था बवाल

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुंबई में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के दादर इलाके में महज 10 रुपये के पीछे बहस ऐसी छिड़ी कि 35 साल के एक शख्स की हत्या कर दी गई। ये बहस सब्जी खरीदते हुए पुराना नोट दिए जाने को लेकर बहस के बाद हुई। सोमवार रात को हनीफ सिद्दीकी नाम का व्यक्ति दादर(पश्चिम) रेलवे स्टेशन के बाहर रेहड़ी वाले से सब्जी खरीद रहे थे। यहां एक पुराना 10 का नोट दिए जाने पर उनकी सब्जी वाले से बहस हो गई।

पुराना नोट देने पर छिड़ी बहस

पुराना नोट देने पर छिड़ी बहस

सिद्दीकी और सब्जी वाले के बीच पुराना नोट दिए जाने को लेकर बहस छिड़ गई। ये बहस इतनी अधिक बढ़ी कि दोनों के बीच हाथापाई की स्थिति आ गई। इस बीच सब्जी वाले को इस कदर गुस्सा आया कि उसने चाकू उठाकर सिद्दीकी के पेट में घोंप दिया। सिद्दीकी को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

 फरार हुआ था आरोपी सब्जीवाला लेकिन...

फरार हुआ था आरोपी सब्जीवाला लेकिन...

हत्या का आरोपी सब्जीवाला फरार हो गया था। हालांकि बाद में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि छोटी सी बात पर हत्या का ये पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं जब किसी बहस में पड़ोसी या दोस्त ने किसी की हत्या कर दी हो।

100 रुपये के लिए कर दी हत्या

100 रुपये के लिए कर दी हत्या

इससे पहले मध्यप्रदेश के रीवा में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। यहां 100 रुपये को लेकर ग्राहक और दुकानदार में बहस हुई। दुकानदार को इस कदर गुस्सा आया कि उसने दुकान से चाकू निकालकर युवक पर हमला कर दिया। हालांकि शख्स को अस्पताल ले जाकर उसे बचा लिया गया।

यह भी पढ़ें- पबजी गेम खेल रहे युवक की निर्मम हत्या, घर के पास फेंक दिया नग्न शव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+