एयरहोस्टेस के प्यार में गिरफ्त आशिक ने फ्लाइट में रखा था 'हाईजैक का लेटर'
सोमवार को मुंबई से दिल्ली जा रहे जेट एयरवेज के विमान के बाथरूम में धमकी भरा खत मिलने से अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया था जिसने अपना जूर्म कबूलते हुए बताया है कि उसने ऐसा अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को पाने के लिए किया है।
अहमदाबाद। सोमवार को मुंबई से दिल्ली जा रहे जेट एयरवेज के विमान के बाथरूम में धमकी भरा खत मिलने से अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया था जिसने अपना जूर्म कबूलते हुए बताया है कि उसने ऐसा अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को पाने के लिए किया है। बिरजु किशोर सल्ला नाम के इस शख्स की एक्स-गर्लफ्रेंड जेट एयरवेज में काम करती है। उसे ही वापस पाने के लिए उसने हाईजैक का खत प्लेन के बाथरूम में रखा था।

बिरजु किशोर सल्ला मुंबई का रहने वाला है और उसके पास अच्छी-खासी प्रॉपर्टी है। उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड जेट एयरवेज में एयरहोस्टेस की नौकरी करती है। उसे अपनी जिंदगी में वापस लाने के लिए ही बिरजु ने इतन शातिर प्लान बनाया। उसने बताया कि उसने गूगल ट्रांसलेटर की मदद से इसका ऊर्दू में अनुवाद किया। वो चाहता था कि इसके बाद जेट एयरवेज बंद हो जाए और उसकी गर्लफ्रेंड बेरोजगार हो जाए। उसे यकीन था कि बेरोजगार होने के बाद वो उसके पास नौकरी के लिए आएगी।
जेट एयरवेज ने बिरजु को नो फ्लाइंग जोन में डाल दिया है। नागरिक विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू ने बाकी विमान कंपनियों से भी सिफारिश की है कि उसे जिंदगी भर के लिए यात्रा करने से प्रतिबंधित कर दिया जाए। उससे आगे की पूछताछ के लिए अहमदाबाद क्राइम ब्रांच उसे मुंबई लेकर आई है। वहीं एनआईए भी इस मामले की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि मुंबई से दिल्ली जा रही जेट एयरवेज की फ्लाइट को 'सुरक्षा कारणों' से अहमदाबाद डाईवर्ट कर दिया गया। जेट एयरवेज की फ्लाइट संख्या 9W339 जिसने मुबंई से 2.55 बजे उड़ान भरी, वो 3.45 बजे अहमदाबाद में लैंड हुई। एक यात्री ने कहा कि सुरक्षा कारण बता कर फ्लाइट को अहमदाबाद डाईवर्ट किया गया। सभी यात्रियों को प्लेन से नीचे उतरने को कहा गया और फिर सभी की जांच हुई थी। बाथरूम में धमकी भरा खत मिलने के बाद से अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पुलिस, फायर ब्रिगेड के अलावा बम निरोधक दस्ता भी तैनात कर दिया गया था। फ्लाइट में 122 यात्री सफर कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: Video: जब डस्टबिन की पूजा करने लगीं कुछ महिलाएं, देख चकरा गया लोगों का सिर












Click it and Unblock the Notifications