क्या हुआ जब किसी ने मगरमच्छ के मुंह में फेंक दिया तरबूज, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर रोजाना कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। इसमें से कई वीडियो डरावने होते हैं तो कई हैरान करने वाले। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। ये वीडियो फ्लोरिडा के सेंट अगस्टाइन के एलिगेटर फार्म जूलॉजिकल पार्क का है। वीडियो में एक मगरमच्छा पानी में अपने जबड़ा खोले लेटा दिख रहा है। तभी वहां घूमने आया शख्स उसके मुंह में बड़ा सा तरबूज फेंकता है। आपको लगेगा कि ये तरबूज फिसलकर पानी में गिर गया होगा। लेकिन जो हुआ वो चौंकाने वाला वाला है।

जबड़े में तरबूज जाते ही मगरमच्छ ने...

जबड़े में तरबूज जाते ही मगरमच्छ ने...

आगे का वीडियो स्लो मोशन में है जिसके कारण वह और भी शानदार हो जाता है। तरबूज मुंह में जाते ही मगरमच्छ उसे दांतों से चबा जाता है। हालांकि थोड़ा हिस्सा उसके मुंह से गिर जाता है। इस वीडियो को देखने वालों को ये बेहद पसंद आ रहा है। लोग वीडियो पर जबरदस्त कमेंट कर रहे हैं। वीडियो को 8 अगस्त को पोस्ट किया गया था और इसपर अबतक 9 हजार व्यूज आ चुके हैं।

मगरमच्छ का शिकार बनी महिला साइंटिस्ट

इसी साल मगरमच्छ से जुड़े एक हादसे में इंडोनेशिया में एक महिला साइंटिस्ट को मगरमच्छ का खाना खिलाना महंगा पड़ा। महिला 8 फीट ऊंचे दीवार से मगरमच्छ को मांस खिलाने गई और फिर उसके बाद से उसका कुछ भी पता नहीं चला। महिला साइंटिस्ट की तलाश जारी थी। अगले दिन जब लोगों ने उस मगरमच्छ को देखा सब हैरान रह गए। मगरमच्छ के मुंह में महिला साइंटिस्ट के शरीर के टुकड़ें मिले, जिसे देखकर वहां मौजूद हर शख्स हैरान रह गया। मगरमच्छ महिला को पूरी तरह खा चुका था।

जब टॉयलेट में निकल आया कोबरा सांप

जब टॉयलेट में निकल आया कोबरा सांप

हाल ही में 2 माह पहले कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां एक व्यक्ति के टॉयलेट में अचानक ही कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। टॉयलेट के अंदर जहरीले कोबरा सांप के निकलने का वीडियो सामने आया था, जो कि तेजी से वायरल हुआ। अब तक ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- VIDEO: नदी से शहर में घुस आया 10 फीट लंबा मगरमच्छ, 7 जवानों ने 2 मिनट में ऐसे किया काबू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+