दिल्ली: दोस्त का शव टुकड़े में काटकर फ्रिज में रखने वाले आरोपी ने बताई हत्या करने की चौंकाने वाली वजह
नई दिल्ली। दिल्ली स्थित दक्षिणी दिल्ली के साकेत में सैदुल्लाजाब में हुई हत्या के मामले में आरोपी ने वजह साफ कर दी है। बता दें कि यहां एक युवक की हत्या कर उसका शरीर टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रखा गया था। आरोपी बादल मंडल को शुक्रवार के दिन ओडिशा के राउरकेला से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद मंडल ने पुलिस को हत्या की वजह के बारे में सिर्फ इतना बताया था कि उसने पीड़ित विपिन जोशी के साथ शराब पी। इसके बाद दोनों में झगड़ा हुआ और उसने मीट काटने वाले हथियार से उसकी हत्या कर शव को चार टुकड़ों में कर दिया। इसके बाद उसने टुकड़ों को फ्रिज में रख दिया। हालांकि पुलिस को मंडल की इस बात पर यकीन नहीं हो रहा था, ऐसे में उससे और पूछताछ की गई। इसके बाद जो सामने आया वो चौंकाने वाला था।

मंडल ने बताया कि उसे यह शक था कि विपिन उसकी गैर मौजूदगी में उसके घर आता था और पत्नी से मिलता था। उसने बताया कि विपिन को अपनी पत्नी के साथ पार्क में बैठा हुआ देखा था। गौरतलब है कि लाश बरामद होने वाले दिन मौके पर मौजूद रहे एक जांच अधिकारी ने कहा था कि हमें मौके पर खून से सने हुआ कपड़े और शराब की बोतलें मिली। पुलिस ने रेस्तरां के साथ ही साथ पड़ोस में सीसीटीवी फुटेज की जांच करना शुरू कर दी थी ताकि घटना की पूरी कहानी सामने आ सके।
पुलिस ने बताया था कि फ्रिज आधा बंद था। जब पुलिस ने फ्रिज खोल दिया, तो वहां आदमी के शरीर के बड़े टुकड़े पाए। मंडल ने फ्रिज के ट्रे को भी हटा दिया गया था ताकि शव ना सड़े, हालांकि वो आधा बंद था, जिसके चलते गंध बाहर तक आ रही थी।












Click it and Unblock the Notifications