शख्स ने कर दी 3 माह के बच्चे और पत्नी की हत्या, दिनभर फेसबुक से चिपकी रहती थी पत्नी

नई दिल्ली। आज के समय में सोशल मीडिया लोगों के जीवन का एक बड़ा हिस्सा बन गया है। लेकिन ये किसी की हत्या का कारण बन जाए तो इससे बुरा क्या होगा। ऐसा ही कुछ हुआ बेंगलुरु के नजदीक बिदाड़ी में रहने वाली सुषमा के साथ। दरअसल सुषमा और उसके पति राजू सोशल मीडिया की मदद से ही नजदीक आए थे और आखिरकार शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन सुषमा की इसी सोशल मीडिया की लत से परेशान होकर राजू ने उसकी हत्या कर दी।

'घर के काम की जगह फेसबुक पर बिताती थी समय'

'घर के काम की जगह फेसबुक पर बिताती थी समय'

आरोपी राजू के सुषमा का हद से ज्यादा मोबाइल प्रयोग करना पसंद नहीं था। पूछताछ में राजू ने बताया कि सुषमा फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी चीजों पर अधिक समय बिताती थी। उसका मन घर को 3 माह के बच्चे की देखरेख में बिलकुल नहीं था। गोदाम में काम करने वाले राजू के सुषमा की इस आदत दे बहुत चिढ़ थी।

बेरहमी से घोंट दिया 3 माह के बेटे का गला

बेरहमी से घोंट दिया 3 माह के बेटे का गला

राजू के अनुसार सुषमा न तो खाना बनाती थी न ही घर की साफ सफाई करती थी। सुषमा की हत्या करने के बाद राजू ने बड़ी ही बेरहमी से अपने तीम माह के बेटे की भी गला घोंटकर हत्या कर दी। ये मामला 20 जनवरी को सामने आया है। राजू का बच्चा इतना छोटा था कि अभी तक उसका नाम भी नहीं रखा गया था।

फेसबुक से ही परवान चढ़ा था दोनों का प्यार

फेसबुक से ही परवान चढ़ा था दोनों का प्यार

अपनी पत्नी की हत्या करने वाले राजू को दरअसल फेसबुक के जरिए ही सुषमा से प्यार हुआ था लेकिन किसे मालूम था कि एक दिन इसी फेसबुक के चलते वह सुषमा की हत्या कर देगा। राजू को सुषमा का दिन भर स्मार्टफोन पर व्यस्त रहना पसंद नहीं था जिस वजह है उसने उसकी हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+