साइकिल पर शिक्षित कर रहे हैं बच्चों को आदित्य कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हर तरह से साइकिल की सवारी को बढ़ावा दे रहे हैं। लेकिन आदित्य कुमार ने साइकिल की सवारी को अलग ही पहचान दे दी है। फरुखाबाद के आदित्या कुमार देशभर में साइकिल की सवारी को बढ़ावा देने के लिए देश के हर गांव-शहर का सफर साइकिल से तय कर रहे हैं।
जानिए साईकिल का इतिहास और रोचक बातें

पिछले बीस साल से आदित्य इस भगीरथ काम को आगे बढ़ा रहे है, जिसकी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तारीफ करते हुए उनके इस जज्बे गौरान्वित करने वाला बताया है। आदित्य कुमार ने तीन महीने के भीतर 1400 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं। इस सफर के दौरान उन्होंने जम्मू कश्मीर सहित कई गांवों में बच्चों को पढ़ाने का भी आदित्य काम कर रहे हैं।
आदित्य का सपना है कि वह इस माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला सके। 40 साल की उम्र में आदित्य लखनऊ में पिछले 20 साल से चल कक्षा का संचालन कर रहे हैं। अपने इस अभियान के लिए आदित्य को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी जगह मिल चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications