छत्तीसगढ़: बेटे ने कर दी पालतू कुत्ते की हत्या, पिता ने दर्ज कराई FIR

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के भटगांव क्षेत्र ग्राम पोड़ी में पालतू कुत्ते की हत्या करने पर पिता ने बेटे की खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। शख्स ने अपने कुत्ते की मौत के बाद अपने दो बेटों पर एफआईआर दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया। बुधवार की शाम शिवमंगल के बेटे संधारी ने धारदार हथियार से वारकर कुत्ते को मार डाला। इस दौरान शिवमंगल अपने घर से बाहर गया हुआ था।

शिवमंगल

घर वापस लौटे शिवमंगल को आपपास के लोगों से पता चला कि उसके पालतू कुत्ते उनके बेटे ने ही मारा है। इस बात से व्यथित होकर शिवमंगल कुत्ते का शव लेकर थाने पहुंचा और अपने बेटे और पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने शिवमंगल की रिपोर्ट पर उसके बेटे के खिलाफ धारा 429 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

शिवमंगल के आरोपी संधारी ने पुलिस के सामने अपराध स्वीकार कर लिया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने देसी नस्ल के एक कुत्ता पाल रखा था, जो परिवार के सदस्यों को काटने के लिए दौड़ाता था। इसके चलते उसके और पिता के बीच में कई बार विवाद भी हो चुका था। बुधवार शाम को भी कुत्ते उसकी मां को काटने के लिए दौड़ा तो अपनी मां का बचाव करते हुए उसने धारदार हथियार से कुत्ते को मार दिया।

पुलिस ने पहले तो कानूनी दांवपेंच का हवाला देकर मामले को टालने की कोशिश भी की लेकिन जब वह नहीं माना तो पुलिस ने बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+