हरियाणा के भाजपा नेता सूरज पाल अमू के खिलाफ FIR दर्ज, Padmavati को लेकर की थी टिप्पणी
गुरूग्राम। हरियाणा स्थित गुरूग्राम में एक शख्स ने मंगलवार को ए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सूरज पाल अमू के खिलाफ प्राथमिकी दायर की। अमू ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' पर टिप्पणी की थी।इससे पहले सोमवार को, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने राज्य भाजपा प्रमुख मीडिया समन्वयक अमु के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए हरियाणा डीजीपी को पत्र लिखा था। एनसीडब्ल्यू ने डीजीपी से तुरंत इस मामले पर विचार करने और कानून के अनुसार उपयुक्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया। यह भी कहा कि जल्द से जल्द ले लिया उचित कार्रवाई कर आयोग को अवगत कराएं। गौरतलब है कि सूरज पाल ने भंसाली और दीपिक का सिर लाने वाले को 10 करोड़ देने का ऐलान किया है। साथ ही सिर काटने वाले को कानूनी सहारा और उसके परिवार का ध्यान रखने की भी बात कही।

रविवार कोहरियाणा में भाजपा के प्रमुख मीडिया संयोजक सूरज पाल अम्मू ने कहा था कि दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली का सिर धड़ से अलग करने वालों को वो 10 करोड़ का ईनाम देंगे। रणवीस सिंह को उन्होंने सिर्फ हाथ पैर तोड़ने की धमकी दी है। सूरज पाल अम्मू ने कहा कि वो मेरठ के उस युवक को शुभकामनाएं देना चाहते हैं जिसने दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली का सिर काटने के लिए 5 करोड़ रुपए का इनाम रखा है। हम इन लोगों का सिर धड़ से अलग करने वालों को इनाम देने की राशि को बढ़ाकर 10 करोड़ रुपए करते हैं।
उन्होंने कहा था कि अगर जरूरत पड़ेगी तो वो भाजपा से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी बोलना तो पड़ेगा। मैं भाजपा का प्रवक्ता अगर मुझे भाजपा से त्यागपत्र देना पड़ेगा परंतु मोदी जी आपको बोलना पड़ेगा, राजनाथ सिंह जी बोलना पड़ेगा।
अम्मू ने कहा कि मैं वसुंधरा जी को भी एक मैसेज देना चाहता हूं, वो कहती हैं कि फिल्म में कुछ कांट छांट करनी पड़ेगी,अरे वसुंधरा जी कांट छांट तो छोड़ो हम इस फिल्म को चलने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि पहली बार हिन्दुस्तान के राजघरानों की महारानियां तलवार लेकर सड़कों पर आई हैं, अगर हमारे पूर्वजों, हमारे राजाओं, रियासतों पर कोई अपशब्द बोलेगा तो बर्दाश्त नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications