बंगाल: ट्रेन में पड़ी हुई लाश के पास मिला एक करोड़ रुपयों से भरा बैग, जांच जारी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के खड़गपुर रेलवे स्टेशन में एक ट्रेन में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन में पाया कि लाश के पास रखे बैग में एक करोड़ रुपये भी थे।

पुलिस के मुताबिक, गीतांजलि एक्सप्रेस ट्रेन खड़गपुर स्टेशन में पहुंची तो उसकी एक सीट पर मृत अवस्था में एक शख्स पड़ा था। लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी।
शुरुआती जांच में पता चला है कि मरने वाला शख्स छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। उसके पास एक बैग मिला है जिसमें एक करोड़ रुपये थे। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications