देर रात एटीएम से पैसे निकालने गई युवती, युवक पैंट की जिप खोल करने लगा अश्लील हरकत

Recommended Video

    Mumbai में देर रात ATM में शख्स ने लड़की के सामने की घिनौनी हरकत | Viral Video | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुंबई में एक ऐसी शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हर कोई इसकी आलोचना कर रहा है। दरअसल बीती रात मुंबई के एक एटीएम में लड़की पैसा निकालने के लिए गई थी, इस दौरान एक आदमी ने अपने प्राइवेट पार्ट को दिखाकर लड़की की ओर अश्लील इशारे किए थे। इस घटना का लड़की ने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसके बाद यह काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस आदमी की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

    सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

    सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर इस घटना का शिबानी नाम की लड़की ने वीडियो साझा किया है। जिसके बाद हर कोई लड़की की हिम्मत की दाद दे रहा है। लोगों ने लड़की की हिम्मत की तारीफ करते हुए वीडियो साझा करने के लिए उसका शुक्रिया अदा किया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शिबानी ने ट्विटर पर जो वीडियो साझा किया है उसमें लिखा है कि यह घटना देर रात तीन बजे की है जब मैं एटीएम से पैसे निकालने के लिए गई थी।

    पैंट की जिप खोल करने लगा अश्लीलता

    पैंट की जिप खोल करने लगा अश्लीलता

    शिबानी ने बताया कि जब वह रिक्शा चालक को पैसे देने के बाद एटीएम में पैसा निकालने के लिए गई तो तो उसने फैसला लिया कि वह इस युवक का वीडियो बनाएंगी जो कि उन्हें अपना प्राइवेट पार्ट दिखाकर अश्लील इशारे कर रहा है। दरअसल शिबानी अपना जन्मदिन मनाकर वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान जब वह एटीएम में गई तो एक व्यक्ति ने उसे मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया और यह युवक शिबानी को गलत तरीके से छूने लगा, युवक यहीं नहीं रुका उसने अपने पैंट की चेन खोलकर अपना लिंग बाहर निकाला और और उसे लड़की को दिखाने लगा।

    पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पुलिस ने किया गिरफ्तार

    इसी दौरान शिबानी ने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। लेकिन जैसे ही युवक ने कैमरा देखा खुद का चेहरा छिपाने की कोशिश करने लगा। लेकिन अच्छी बात यह है कि जैसे ही लड़की एटीएम से बाहर निकली तो बाहर पुलिस की गाड़ी खड़ी थी। शिबानी तुरंत पुलिस के पास पहुंची और उसे इस घटना का वीडियो दिखाया। जिसके बाद शिबानी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिससे कि हर कोई इस तरह की घटना से सबक ले सके।

    सुरक्षा को लेकर खड़ा किया सवाल

    सुरक्षा को लेकर खड़ा किया सवाल

    शिबानी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि उसे लगता था कि वह जिस इलाके में रहती है वह काफी सुरक्षित इलाका है, लेकिन ऐसा नहीं है। वह गलत थी, यह काफी भयावह था, किसी भी लड़की को इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़े यह बेहद डरावना है। लोगों ने ट्विटर पर शिबानी की हिम्मत की तारीफ करते हुए कहा कि आपने बहुत हिम्मत से इस स्थिति का सामना किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+