दिल्ली में महिला को गोली मार 5 लाख रुपए लूटकर भागा बदमाश, पुलिस ने धर दबोचा
नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारिका से एक 19 साल के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल उसपर आरोप है कि उसने सोमवार को एक निजी स्कूल के बाहर न सिर्फ एक महिला से 5 लाख रुपये लूटे बल्कि उसे गोली मारकर भाग गया। पुलिस के अनुसार महिला स्कूल में कैशियर के रूप में काम करती थी।

आरोपी को बिंदापुर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। घटना 4 अप्रैल की है जब महिला अपने एक कलीग के साथ स्कूल से 5 लाख रुपये लेकर स्कूटी से नजफगढ रोड के बैंक जा रही थी। लेकिन बैंक का सर्वर डाउन होने के चलते महिला को पैदल वापस आना पड़ा। जब वह शीशा गोडाउन के पास पहुंची तो वहां पहले से मौजूद शख्स ने पिस्तौल निकाली और पैसों का बैग छीनने लगा। इतने में खींचा तानी में उसने महिला के पैसे की बीच गोली मारी। इससे महिला के दोनों पैरों में चोट आई है।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया है। शख्स के पास से अभी 35000 रुपये बरामद किए गए हैं। खबर लगी है कि आरोपी कपिल सांगवान के गैंग का है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं। हाल ही में देश की राजधानी से सटे गाजियाबाद में पुलिस ने पांच लुटेरों को धर दबोचा है। ये लूटरे ऑटो रिक्शा में लोगों को लूटते थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अपराधियों की पुलिस से मुठभेड़ भी हुई, जिसमे एक अपराधी को गोली लग गई और वह घायल हो गया। लुटेरों के पास से पुलिस को एक ऑटो रिक्शा, अवैध हथियार मिला है। हालांकि मौके से एक अपराधी भागने में सफल हुआ है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचे और तीन चाकू बरामद किए हैं, इसके अलावा इनके पास से युवती का लूटा हुआ पर्स भी मिला है। ये पर्स आरोपियों ने गन प्वाइंट पर छीना था।
यह भी पढ़ें- नाइट शिफ्ट कर घर वापस लौटा तो देखा उसके आधे परिवार की हो चुकी थी हत्या












Click it and Unblock the Notifications