बर्थडे पार्टी में किया स्नो स्प्रे तो युवक के चेहरे ने पकड़ ली आग, वीडियो वायरल
बर्थडे पार्टी में किया स्नो स्प्रे तो युवक के चेहरे ने पकड़ ली आग, वीडियो में देखिए कैसे हुआ ये सब
नई दिल्ली। शादियां, बर्थडे या दूसरे किसी जश्न में अक्सर ही कई लोग स्नो स्प्रे करते हैं। ये स्नो स्प्रे जानलेवा भी हो सकता है। ये स्प्रे आग के संपर्क में आने पर आग पकड़ सकता है। एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में स्नो स्प्रे किए जाने के बाद जैसे ही एक शख्स मोमबत्ती की तरफ चेहरा करता है तो उसका चेहरा ही आग पकड़ लेता है।

इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया गया
इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया गया है। ये कहां का वीडियो है, ये जानकारी नहीं है लेकिन इसमें देखा जा सकता है कि एक बर्थडे की पार्टी चल रही है। इसमें एक शख्स केक काटने की तैयारी चल रही है। इस दौरान कोई स्नो स्प्रे करता है। केक काटने की तैयारी कर रहे शख्स के चेहरे पर ये स्प्रे होता है। इस दौरान सभी हंसते दिखते हैं लेकिन अगले ही पल ये शख्स चेहरा मोमबत्ती के पास ले जाता है तो आग लग जाती है। ये शख्स चीखते हुए भागता है और कई लोग किसी तरह उसके चेहरा पर कपड़ा लपेटकर उसे बचाते हैं।

पार्टी में स्नो स्प्रे है खतरनाक
इस वीडियो को शेयर करते हुए कई लोगों ने गुजारिश की है कि कोई भी पार्टी में स्नो स्प्रे ना करे। कई लोगों ने बताया है कि इस स्प्रे में कुछ ऐसे केमिकल होते हैं, जो आग तेजी से पकड़ते हैं। खासतौर से बर्थडे पार्टी में केक पर जल रही कैंडल्स के संपर्क में आते ही आग पकड़ लेते हैं जिस वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में ये स्नो स्प्रे किसी जश्न को मातम में बदल सकता है।

पहले भी आए हैं ऐसे वीडियो
स्नो स्प्रे से किसी फंक्शन में आग लगने की ये कोई पहला वीडियो नहीं है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो आ चुके हैं, जिसमें बर्थडे पार्टी के दौरान स्प्रे से आग लगी है। एक बच्चा का वीडियो भी कुछ साल पहले वायरल हुआ था। जिसमें जन्मदिन मनाता हुआ एक बच्चा स्नो स्प्रे की वजह से जल जाता है। ऐसे में हमारी भी अपील है कि पार्टियों में इसका इस्तेमाल ना करें।
दिशा पाटनी ने बिकिनी में शेयर की फोटो, फैंस ने कहा- आपका तो रंग ही बदल गया












Click it and Unblock the Notifications