फिल्म 'Avatar 2’ देखने के दौरान थिएटर में शख्स को आया हार्ट अटैक, मौत
'Avatar 2’ देखने के दौरान थिएटर में एक शख्स को हार्ट अटैक आ गया , जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है। मामला आंध्र प्रदेश के एक जिले का बताया जा रहा है।

पिछले कुछ दिनों में हार्ट अटैक के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इसका शिकार अब युवा भी होने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला अब आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के पेद्दापुरम शहर से आया है। यहां हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'अवतार 2' देखते समय एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्ष्मी रेड्डी के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी रेड्डी अपने भाई राजू के साथ हाल में रिलीज हुई मूवी अवतार-2 देखने थिएटर में गए थे। फिल्म के बीच में ही वह गिर गए। जिसके बाद छोटा भाई राजू उन्हें तुरंत पेद्दापुरम के एक सरकारी हॉस्पिटल में लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मी रेड्डी के एक बेटा और बेटी भी है।
इस वजह से आया हार्ट अटैक
लक्ष्मी रेड्डी को उच्च रक्तचाप की बीमारी थी। चेकअप करने वाले डॉक्टर के अनुसार फिल्म देखने से अति-उत्तेजना की वजह से व्यक्ति को हार्ट अटैक आ गया, जिससे मौत हो गई। फिलहाल इस घटना से इलाके में भी हड़कंप मच गया है।
2010 में अवतार पार्ट-1 देखने के ताइवान में भी हुई थी एक व्यक्ति मौत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इससे पहले ताइवान में एक 42 वर्षीय व्यक्ति की 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'अवतार' के पहले भाग को देखने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो हुई थी। इसका दावा एजेंस फ्रांस प्रेस ने 2010 में अपनी रिपोर्ट में भी किया था।
16 दिसंबर को रिलीज हुई है फिल्म
हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर जेम्स कैमरून की बहुचर्चित फिल्म 'अवतार द वे ऑफ वाटर यानी अवतार 2' 16 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म के पार्ट-2 का इंतजार दर्शक पिछले 12 वर्षों से कर रहे थे। फिल्म भारत में अच्छी कमाई कर रही है। रिलीज होने के बाद से ही कई थिएटर में हाउसफुल चल रहा है।
ये भी पढ़ें- Sudden cardiac arrest: एमपी के सिवनी में डांस करते हार्ट अटैक से महिला की मौत, Video Viral












Click it and Unblock the Notifications