दंगल फिल्म देखते समय व्यक्ति की मौत, सिनेमा हॉल में मचा हड़कंप

अभय की पत्नी ने उन्हें उठाने की कोशिश की लेकिन कोई प्रतिक्रिया मिलती ना देख सिनेमा मैनेजमेंट ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

अहमदाबाद। आमिर खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म दंगल के एक शो में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब फिल्म देखते समय एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। 37 वर्षीय अभय कुमार सिंह अपनी पत्नी के साथ पीवीआर सिनेमा में दंगल का शो देखने गए हुए थे। फिल्म में मध्यांतर के दौरान जैसे ही लाइट जली तो उनकी पत्नी ने अपने पति को अचेत हालत में पाया। इसके बाद अभय को तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

dangal दंगल फिल्म देखते समय व्यक्ति की मौत, सिनेमा हॉल में मचा हड़कंप

यह घटना 14 जनवरी की है। पुलिस ने बताया कि अभय कुमार सिंह चांदखेड़ा के एक मॉल में नौकरी करते थे। परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बच्चे और मां हैं। शनिवार को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अभय मोटेरा में स्थित पीवीआर सिनेमा में दंगल फिल्म का शाम का शो देखने गए हुए थे। उनकी पत्नी ने अपने बयान में बताया कि शो के दौरान 7:45 बजे जब फिल्म का मध्यांतर हुआ तो उन्होंने देखा कि उनके पति अचेत हालत में हैं।

'हार्ट अटैक के कारण हुई मौत'

अभय की पत्नी ने उन्हें उठाने की कोशिश की लेकिन कोई प्रतिक्रिया मिलती ना देख सिनेमा मैनेजमेंट ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी पहले ही मौत हो चुकी है। इसके बाद पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। चांदखेड़ा थाने के इंस्पेक्टर एनएस देसाई ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हुई है। ये भी पढ़ें- आमिर खान ने दंगल गर्ल जायरा वसीम से कहा-हम सब तुम्‍हारे साथ हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+