Momo Challenge: दोस्तों के साथ लगी शर्त, 100 से अधिक मोमोज खा गया युवक, मौत

Momo Challenge: कुछ दोस्तों के बीच चल रही हल्की-फुल्की बात और मनोरंजन इस कदर बिगड़ गई कि एक व्यक्ति की इसमे मौत हो गई। दरअसल कुछ दोस्तों ने आपस में एक प्रतिस्पर्धा की कि कौन ज्यादा मोमो खा सकता है। लेकिन यह प्रतिस्पर्धा एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई है।

विपिन कुमार पासवान की हद से ज्यादा मोमो खाने से मौत हो गई है। विपिन कुमार के पिता ने बेटे की मौत के लिए उसके दोस्तों को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया है कि उन लोगों ने मेरे बेटे के साथ षड़यंत्र रचा था। बता दें कि यह मामला बिहार के गोपालगंज का है।

momo challenge

जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय विपिन ने दोस्तों से लगी शर्त के बाद 10 से अधिक मोमो खाए थे, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। बेहोश होने के बाद विपिन को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

विपिन कुमार पासवान एक मोबाइल की दुकान में काम करते थे। वह हर रोज की तरह गुरुवार को भी मोबाइल की दुकान पर पहुंचे और बाद में अपने दोस्तों से मिले। दोस्तों ने इस दौरान एक गेम खेलने का फैसला लिया कि कौन सबसे अधिक मोमो खा सकता है। पासवान के दोस्तों ने उसे चुनौती दी तुम भी खाकर दिखाओ।

लेकिन बहुत अधिक मोमो खाने की वजह से पासवान बेहोश होकर गिर गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया और बिपिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

वहीं विपिन कुमार के पिता का आरोप है कि मेरे बेटे को जहर दिया गया है। मेरे बेटे के दोस्तों ने उसके खिलाफ षड़यंत्र रचा और उसकी हत्या की है। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर इन लोगों ने मेरे बेटे को मोमो खाने के लिए कहा, और मेरे बेटे को जहर दे दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+