बॉस ने नौकरी से निकाला तो शख्स ने किया ऐसा काम कि हर कोई रह गया हैरान

मुंबईः मुंबई में एक शख्स नौकरी से निकाले जाने पर इतना आहत हो गया कि उसने अपने बॉस को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित शख्स घोटकोपर स्थिल एक कोचिंग का डायरेक्टर था जबकि आरोपी उसी कोचिंग में कर्मचारी था।

man did murder of his private coaching institute boss in mumbai

पंतनगर की पुलिस ने प्राइवेट कोचिंग के संचालक मयंक मंडोत की हत्या करने के आरोप में उसी क्लासेस में काम करने वाले गणेश पवार को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एस भालेराव ने बताया कि मृतक मयंक ने कुछ दिन पहले ही गणेश को नौकरी से निकाल दिया था।

रविवार की शाम को करीब साढ़े छ बजे गणेश ने इस बात पर बहस की। इस दौरान नौकरी से निकालने और वेतन को लेकर दोनों में खूब कहा-सुनी हुई। गणेश ने गुस्से में मयंक पर चापड़ से हमला कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि बुरी तरह से जख्मी मयंक को शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से चापड़ बरामद की है और आरोपी गणेश को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि पवार ने 20 फरवरी को कोचिंग ज्वॉइन किया था और उसे 18 सितंबर को निकाल दिया गया। पवार ने आरोप लगाया है कि उसकी एक महीने की सैलरी नहीं मिली थी, जिससे वह गुस्से में आ गया और मंयक को मार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+