मर्डर करने के बाद शव के पास छोड़ी चिट्ठी, लिखा जय हिंद-जय भारत
दिल्ली में व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी, शव के पास मिले पत्र में लिखा है कि हम देश को बर्बाद करने वालों को मार देंगे।
नई दिल्ली। देशभक्ति के नाम पर आपने कई लोगों को बयानबाजी करते हुए सुना होगा और लोगों को देश से प्रेम करने का संदेश देते हुए भी सुना होगा। लेकिन दिल्ली में राष्टवाद के नाम पर कथित रूप से एक हत्या का मामला सामने आया है। यहां 17 जुलाई को 32 वर्षीय एक कारोबारी का शव मिला, शव के पास मिले पत्र ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
इसे भी पढ़ें- गौरक्षकों पर शिवसेना का हमला, कहा मोदी के रास्ते में कांटे बो रहे हैं ये लोग

आधुनिक हथियार से कर देंगे हत्या
दरअसल सोमवार को दिल्ली के व्यापारी के शव के पास जो पत्र मिला है उसपर लिखा है कि यहां ड्रग तस्कर हैं, देशद्रोही हैं, भ्रष्ट डॉक्टर हैं, जुआड़ी हैं, कालाधन वाले हैं, महिलाओं पर हमला करने वाले और उनके साथ रेप करने वाले हैं, लेकिन अब ये सब हमारे निशाने पर हैं, अगर इन लोगों ने अपना रास्ता नहीं बदला तो हम आधुनिक हथियारों से इन लोगों की एक-एक करके हत्या कर देंगे।

पत्र में लिखा है जय हिंद जय भारत
जिस व्यापारी की हत्या की गई है उसका नाम विकास उर्फ विक्की है और उसकी उम्र 32 वर्ष है। यह व्यापारी द्वारका के सेक्टर 22 का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार जब वह अपने घर लौट रहा था तो कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। शव के पास से मिले पत्र में जय हिंद, जय भारत लिखा है। पत्र में आगे लिखा है कि यह पत्र पुलिस की मदद हो सके इसलिए छोड़ा जा रहा है।
Recommended Video


नाइंसाफी को खत्म करेंगे
पुलिस के सूत्रों की मुताबिक पत्र में लिखा है कि हम नाइंसाफी को खत्म करना चाहते हैं और इसके लिए एक युद्ध की जरूरत है और यही सही है। यही नहीं पत्र पर हमलावरों ने अपना नाम लिखा है, जिसके आधार पर इन लोगों की तलाश की जा रही है।

हत्या के बाद फरार हुए लोग
दिल्ली पुलिस के डीसीपी सुरेंद्र कुमार ने शव के पास से इस पत्र के मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को विक्की का रात तकरीबन 10 बजे कुछ लोगों ने पीछा किया और उनपर हमला कर दिया, जिसके बाद ये लोग उसे झाड़ी में ले गए और वहां उसकी गोली मारकर हत्या करके फरार हो गए।












Click it and Unblock the Notifications