इस शख्स को महंगा पड़ा कोबरा के साथ सेल्फी लेने का शौक, भरना पड़ा 25000 रुपये जुर्माना

अहमदाबाद। सेल्फी के लिए लोगों की दीवानगी हदें पार कर रही है। कोई शेर के साथ सेल्फी ले रहा है तो कोई सेल्फी लेने के चक्कर में जान गवां रहा है। ताजा मामला गुजरात का है जहां वड़ोदरा के एक बिल्डर ने कोबरा के साथ सेल्फी क्लिक करके फेसबुक पर शेयर कर दी।

selfie with cobra

यशेष बरोत नाम के बिल्डर ने कोबरा के साथ सेल्फी क्लिक की और उसे फेसबुक पर 'कोबरा सिर्फ 1000 रुपये में' कैप्शन के साथ अपलोड कर दिया। तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई। फेसबुक पर इसके लाइक्स एक लाख से ज्यादा हो गए और वाट्सऐप पर भी तस्वीर शेयर की जाने लगी। इसी दौरान एक वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट की नजर भी तस्वीर पर पड़ी, जिसके बाद बिल्डर की खुशी हवा हो गई।

एनिमल एक्टिविस्ट ने की थी शिकायत
एनिमल एक्टिविस्ट नेहा पटेल ने कहा, 'मेरे एक दोस्त ने वह तस्वीर वाट्सऐप पर शेयर की थी। हमने पता किया कि तस्वीर पोस्ट करने वाला शख्स कौन है और जानकारी मिलते ही हमले जिला वन अधिकारी से इसकी शिकायत की।'

आरोपी ने कबूल किया गुनाह
वडोदरा रेंज के फॉरेस्ट ऑफिसर पीबी चौहान ने बताया कि आरोपी को पहले पूछताछ के लिए बुलाया गया। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उन्होंने कहा, 'पूछताछ के दौरान उसने बताया कि सेल्फी क्लिक करके उसने फेसबुक पर अपलोड किया था। बाद में इसे हटा दिया। हमने उस पर 25000 रुपये जुर्माना लगाया है। कोबरा को पकड़ने वाला शख्स कोई और है।'

बता दें कि वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत कोबरा की ब्रिक्री पर रोक लगी है। यह एक संरक्षित वन्य जीव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+