अफेयर के शक में पत्नी की काटी गर्दन, फिर झोले में सिर रखकर थाने पहुंचा युवक

बेंगलुरू। क्या कोई शख्स अपनी पत्नी से इसकदर नफरत कर सकता है कि उसकी गर्दन काटने के बाद उसका सिर लेकर थाने पहुंच जाए? कर्नाटक में ऐसी ही बेहद चौंकाने वाली वारदात सामने आई है जहां एक शख्स ने अफेयर के शक में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति ने पहले तो पत्नी की गर्दन काटी फिर उसका सिर लेकर सरेंडर करने थाने पहुंच गया। पुलिस के सामने जैसे ही इस शख्स ने अपनी पत्नी सिर रखकर मामले का खुलासा किया, अधिकारी सन्न रह गए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

चिकमंगलूर में चौंकाने वाली वारदात

चिकमंगलूर में चौंकाने वाली वारदात

पूरा मामला कर्नाटक के चिकमंगलूर इलाके का है। पुलिस ने बताया रविवार शाम एक शख्स अपनी पत्नी का सिर एक बैग में लेकर अज्जामपुरा थाने पहुंचा। इस शख्स की पहचान 35 वर्षीय सतीश के तौर पर हुई। आरोपी शख्स ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या की है और इसी मामले में वो सरेंडर करने पहुंचा है। इस दौरान वह अपनी पत्नी का कटा हुआ सिर भी साथ लेकर आया है।

सिर हाथ में लेकर पुलिस के सामने किया सरेंडर

सिर हाथ में लेकर पुलिस के सामने किया सरेंडर

पुलिस ने बताया कि सतीश को अपनी पत्नी के अफेयर का शक था, इसीलिए उसने वारदात को अंजाम दिया। दरअसल सतीश और रूपा अलग-अलग जाति के थे। दोनों को प्रेम हो गया और फिर उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर शादी भी कर ली। शुरू में दोनों के परिवार वाले उससे नाराज थे, हालांकि बाद में वो भी मान गए। इस बीच दोनों को एक बेटी और एक बेटा भी हुए। हालांकि धीरे-धीरे उनके बीच प्यार कम होने लगा और तकरार बढ़ने लगी। अकसर उनके बीच लड़ाई होती थी, लेकिन बड़ों के समझाने के बाद वो मान जाते थे।

दोनों ने किया था प्रेम विवाह

दोनों ने किया था प्रेम विवाह

रविवार को एक बार फिर से सतीश और रूपा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस बार गुस्से में सतीश ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं इसके बाद सतीश ने अपनी पत्नी का सिर एक बैग में रखा करीब 20 किमी दोपहिया से अज्जामपुरा थाने पहुंचा और पत्नी की सिर दिखाते हुए पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

आरोपी पति को भेजा गया जेल

आरोपी पति को भेजा गया जेल

आरोपी सतीश ने हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार भी पुलिस को सौंप दिया। जब सतीश ने पुलिस के सामने ये खुलासा किया तो पुलिस को विश्वास नहीं हुआ। हालांकि बाद में पुलिस टीम को पूरी बात स्पष्ट हुई तो उन्होंने आरोपी शख्स को गिरफ्तार करके जेल में भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+