शादी के 8 माह बाद पति को हुआ पत्‍नी के अवैध संबंध का शक, हत्‍या कर धड़ से अलग किया सिर

चेन्‍नई। तमिलनाडु में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्‍स ने अपनी पत्‍नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। वो सिर को थैले में रखकर नहर में फेंकने जा रहा था कि पकड़ लिया गया। आप जानकर सन्‍न रह जाएंगे कि उसकी शादी को महज 8 माह हुए थे। पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक उसे पत्‍नी के अफेयर का शक था। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया कि कर्नाटक के शिमोगा निवासी मुनीअप्पन (28) और निविता (19) मेत्तुकड्डई में रह रहे थे।

शादी के 8 माह बाद पति को हुआ पत्‍नी के अवैध संबंध का शक, हत्‍या कर धड़ से अलग किया सिर

दोनों की आठ महीने पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने बताया कि दंपति के बीच अकसर झगड़ा होता था क्योंकि मुनीअप्पन निविता पर शक करता था। सोमवार रात को उनके बीच झगड़ा हुआ और व्यक्ति ने निविता के गले पर चाकू से वार किया और बाद में उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद उसने सिर को एक बैग में रखा और शरीर को टाट के बोरे में रखा। सके बाद बाइक पर इन दोनों थैलों को रखकर वह एक नहर में इन्हें फेंकने के लिए चल दिया।

रास्‍ते में कुछ लोगों ने बोरे से महिला का पैर निकला हुआ देखा और शोर मचा दिया। शोर सुनकर मुनीअप्पन बाइक छोड़कर नहर में कूद गया। जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजते हुए मुनीअप्पन को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+