बेटी के यौन शोषण का विरोध करने पर पिता को जिंदा जलाकर मार डाला
भोपाल। मध्य प्रदेश में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां अपनी बेटी को यौन शोषण से बचाने की कीमत पिता को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। मध्य प्रदेश के दामोह में जब पिता अपने बेटी को यौन शोषण से बचा रहा था, तो बदमाशों ने उन्हें जिंदा जला दिया, जिसके चलते लाचार पिता की मौत हो गई। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी दुश्मनी का लगता है, इस मामले की पड़ताल की जा रही है, आरोपियों को गिरफ्तार करने की लगातार कोशिश जारी है, इसके लिए छापेमारी की जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications