Dussehra 2019: रामलीला मंच पर 'ताड़का' को लगी आग, बुरी तरह झुलसा, हुई मौत
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक रामलीला कलाकार जो एक सप्ताह पहले ताड़का का किरदार निभाते समय बुरी तरह झुलस गया था। उसकी मौत रविवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हो गई। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। इस मामले में चार आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 29 सितंबर को रामपुरी इलाके में रामलीला मंच पर ये हादसा हुआ था। आग लगने की वजह से अंकित को 60 फीसदी बर्न इंजरी आई थी।

ताड़का की जलने से मौत
पुलिस ने बताया कि अंकित, रामलीला में ताड़का(दानव) का किरदार निभा रहे थे। मंच पर उन्होंने अपने मुंह में मिट्टी का तेल भरकर मुंह से आग निकालने का करतब दिखा रहे थे। इसी दौरान उनके कपड़ो में आग लग गई। भीड़ ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया, लेकिन तब तक आग लगने से अंकित 60 फीसदी आग में झुलस चुका था। इसके बाद उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया, रविवार शाम को अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

लोगों ने किया प्रदर्शन
वहीं शव के मुजफ्फरनगर में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने शव को सड़क पर रखने के बाद आयोजकों के खिलाफ सख्त कदम उठाने को कहा। लोगों का कहना था कि आयोजकों ने एहतियात के तौर पर उचित कदम नहीं उठाए।

चार के खिलाफ मामला दर्ज
एसएचओ अनिल कपरवान के मुताबिक इस मामले में रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष शक्ति सिंह, महासचिव एसके गौतम, प्रमोद पाल और कोषाध्यक्ष नीरज कौशिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304,A के तहत केस दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में शहीद हुआ मुजफ्फरनगर का लाल, धारा 370 हटने के बाद हुई थी तैनाती
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications