लॉकडाउन में घर पहुंचने के लिए 3 लाख रुपए की प्याज खरीद डाली, अब हो रही ये दिक्कत

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के चलते देशभर में लॉकडाउन किया गया है, ताकि लोगों में यह संक्रमण नहीं फैले। तमाम विमान सेवाओं, रेल सेवाओं, बस सेवाओं को बंद करक दिया गया है। लेकिन लॉकडाउन की वजह से जो लोग दूसरे राज्यों या शहरों में फंसे हैं, वह अपने घर पहुंचने के लिए अलग-अलग तरीके इजाद कर रहे हैं। इस बीच एक व्यक्ति जोकि मुंबई में लॉकडाउन की वजह से फंस गया था, उसने प्रयागराज पहुंचने का ऐसा तरीका ढूंढ निकाला, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की हो। व्यक्ति ने मुंबई से प्रयागराज पहुंचने के लिए 3 लाख रुपए खर्च कर दिए।

Recommended Video

    Lockdown : Mumabi से Prayagraj पहुंचने के लिए शख्स ने खरीद ली 3 लाख की प्याज | वनइंडिया हिंदी
    3 लाख की प्याज खरीद डाली

    3 लाख की प्याज खरीद डाली

    दरअसल प्रयागराज के प्रेम मूर्ति पांडे मुंबई में लॉकडाउन की वजह से फंस गए थे। जिसके बाद उन्होंने 3 लाख रुपए की प्याज खरीदी और और इसे ट्रक में लादकर इसके जरिए प्रयागराज स्थित अपने गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह अंधेरी ईस्ट के आजाद नगर में रहते थे। मुझे लग रहा था कि 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन खुल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लॉकडाउन का दूसरा चरण काटना अब मुश्किल हो गया था, लिहाजा मैंने अपने घर जाने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि मुंबई में हालात काफी खराब हैं, जहां पर वह रहते थे वहां कोरोना के मामलों को देखकर वह डरे हुए थे, लिहाजा वह गांव वापस जाना चाहते थे, लेकिन इसके लिए कोई रास्ता नहीं दिखा तो मैंने यह तरीका सोचा।

    पहले खरीदा 1300 किलो तरबूज

    पहले खरीदा 1300 किलो तरबूज

    प्रेम ने बताया कि सरकार ने सिर्फ जरूरी सामान, सब्जी, फल आदि को ट्रक से लादकर ले जाने की अनुमति दी थी। फिर मैंने सोचा कि इसी के जरिए घर पहुंचा जा सकता है। प्रेम ने कहा कि 17 अप्रैल को मैंने नासिक के पास पिंपलगांव में एक मिनी ट्रक को किराए पर लिया और 10 हजार रुपए मे 1300 किलो तरबूज को खरीदा और उसे मुंबई भेजा।

    सही कीमत नहीं मिल रही

    सही कीमत नहीं मिल रही

    इसके बाद प्रेम ने 9.10 रुपए प्रति किलो की दर से 2.32 लाख रुपए की 25520 किलोग्राम प्याज खरीदी और 77,500 रुपए में ट्रक किराए पर ली। इस प्याज को लेकर मैं 20 अप्रैल को प्रयागराज के लिए रवाना हुआ और 1200 किलोमीटर का सफर तय करके 23 अप्रैल को यहां पहुंच गया। मैं सीधा मुंडेरा मंडी गया और प्याज को बेचने की कोशिश की। लेकिन यहां मुझे इसका सही दाम देने के लिए कोई तैयार नहीं था। जिसके बाद प्याज को लेकर मैं गांव पहुंच गया और अपने घर पर ही उतरवा लिया।

    पुलिस को दी जानकारी

    पुलिस को दी जानकारी

    प्रेम ने बताया कि गांव पहुंचने के बाद मैंने धूमनगंज पुलिस थाना पहुंचकर इस पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मेरी मेडिकल जांच कराई और मुझे 14 दिन तक घर में रहने का निर्देश दिया। प्रेम ने कहा कि प्याज की कीमत काफी कम है, इसलिए उन्हें इसका सही खरीददार नहीं मिल रहा है। उन्हें उम्मीद है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद उन्हें प्याज की सही कीमत मिल सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+