मुर्गे को पड़ोसी के मुर्गी से हुआ प्यार, रोमांस करते पकड़ा गया तो मचा बवाल

ज्ञान सिंह ने कई बार मुर्गे को खदेड़ा, मगर बीते रोज उसे मुर्गे का आना नागवार गुजरा और उसने उसे तीर मार दिया। जोबट थाने के प्रभारी आशाराम वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि बीते रोज ज्ञान सिंह ने मुर्गे को तीर मारा था। तीर मुर्गे के शरीर में धंसा था, उसे उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जाकर तीर को निकाल लिया गया। मुर्गा अब ठीक है। राढू की शिकायत पर ज्ञान सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। ज्ञान सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 427 के तहत केस दर्ज किया गया है।
मालूम हो कि शरारत से भरा कोई भी काम जिससे किसी को 50 रुपये का भी नुकसान हो, धारा 427 के अंतर्गत आता है। फिलहाल मुर्गे की हालत ठीक है और मालिक घर में ही उसकी देखरेख कर रहा है। राढू सिंह का कहना है कि अब वह कोशिश करेगा कि मुर्गा किसी तरह की मुसीबत में न फंसे, मगर उसे अपने पड़ोसी ज्ञान सिंह जो उसका रिश्ते में भाई भी लगता है, की हरकत अच्छी नहीं लगी। मुर्गे और मुर्गी के मिलन से लेकर मुर्गे को तीर मारे जाने की घटना की पूरे अलीराजपुर में चर्चा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुहब्बत के विरोधियों के किस्से तो बहुत सुने हैं, मगर जानवरों के मिलन के विरोध का यह पहला मामला सामने आया है।












Click it and Unblock the Notifications