केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की पत्नी से 'ब्लैकमेलिंग', मांगे दो करोड़ रु.

नयी दिल्ली। दिल्ली में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं इस बात का अंदाजा इ सी बात से लगाया जा सकता है कि अब वो नेताओं और मंत्रियों के परिवारों को भी नहीं छोड़ते। अपराधियों की हिम्मत देखिए कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह की पत्नी को ही ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बदमाश ने वीके सिंह की पत्नी को ब्लैकमेल कर उनसे 2 करोड़ की फिरौती मांगी।

vk singh

जानकारी के मुताबिक प्रदीप चौहान नाम के शख्स ने उन्हें फोन कर धमकी दी कि उस के पास वीके सिंह और उनकी ऐसी तस्वीरें और वीडियो है जिनसे उनकी बदनामी हो सकती है। उन्होंने उन वीडियो और फोटो के बदले 2 करोड़ रुपए मांगे। अपनी शिकायतक में वीकी सिंह की पत्नी भारती सिंह ने कहा है कि आरोपी ने यू ट्यूब पर कोई झूठी वीडियो डाली है और उसने उनके परिवार पर झूठे आरोप लगाए हैं।आरोपी खतरनाक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और वह अपने साथ पिस्टल रखता है। ऐसे में आरोपी से उसके परिवार को खतरा है।

वीके सिंह की पत्नी ने बदमाश की धमकी को नजरअंदाज करते हुए दिल्ली के तुगलक रोड थाने में उसके खिलाफ ब्लैकमैलिंग का मामला दर्ज करवाया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 384 (एक्सटोर्शन) और 506 (धमकी देने) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब तक की जानकारी के मुताबिक आरोपी उनका ही रिश्तेदार है। पुलिस जल्द मामले की छानबीन कर आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+