पत्नी के लिए सोना खरीदकर मालामाल हुआ शख्स! पलभर में बदली किस्मत, मिले 8 करोड़
सिंगापुर में रह रहे एक शख्स के लिए अचानक वो पल आया जब वो एक 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 8 करोड़ रुपए) जीतकर करोड़पति बन गया। दरअसल, तीन महीने पहले सोने की खरीद का क्षण एक यादगार पल में बदल में गया। ये जीत सिंगापुर में रहे रहे भारतीय मूल के प्रोजेक्ट इंजीनियर बालासुब्रमण्यम चित्रंबरम को मिली है।
रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगापुर में एक 1 मिलियन डॉलर के लकी ड्रा विजेता बालासुब्रमण्यम चित्रंबरम ने 21 वर्षों तक सिंगापुर में काम किया है। यहां पिछले रविवार (24 नवंबर) को मुस्तफा ज्वैलरी द्वारा ड्रा निकाला गया। बता दें कि ये ड्रा लिटिल इंडिया स्टोर के वार्षिक कार्यक्रम का हिस्सा था, जो कि सिंगापुर में सिविल सर्विस क्लब टेसेनसोहन में आयोजित किया गया था। आभूषण की दुकान पर 250 या इससे अधिक खर्च करने वाले ग्राहकों को लकी ड्रा में शामिल होने का मौका दिया गया था। चित्रंबरम ने अपनी पत्नी के लिए 6,000 सिंगापुर डॉलर खर्च कर ड्रा का हिस्सा बने और वे लकी साबित हुए।

एक वीडियो कॉल में लकी ड्रा के बारे में जब चित्रंबरम से बात की गई तो उनकी आंखों से आंसू निकल आए। उन्होंने कहा, "आज मेरे पिता की चौथी बरसी भी है। यह उनका एक आशीर्वाद है।" उन्होंने कहा कि वह अपनी मां के साथ खुशखबरी साझा करने और सिंगापुर में काम करने के वर्षों के लिए आभार व्यक्त करने के लिए वे इस लकी ड्रा की धनराशि का एक हिस्सा अपनी कम्युनिटी के विकास के लिए दान करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications