अलवर में मॉब लिंचिंग के शिकार हुए अकबर के पिता बोले- इंसाफ होना चाहिए
अलवर में मॉब लिंचिंग के शिकार हुए अकबर के पिता बोले- इंसाफ चाहिए भीड़ ने मुस्लिम युवक को पीट-पीट कर मार डाला, पिता बोले
अवलर। राजस्थान के अलवर में कथित तौर पर भीड़ द्वारा मार पीट-पीट कर मार दिए गए अकबर के पिता ने कहा है कि वो चाहते हैं उसके बेटे के कातिलों को पकड़ा जाए और उनको सजा हो। अकबर के पिता सुलेमान ने कहा कि वो और क्या कह सकते हैं, वो तो यही चाहते हैं कि ऐसा करने वालों को पकड़ा जाए, हमें इंसाफ मिले और उनको सजा मिले।

रामगढ़ में हुई हत्या
बताया गया है कि अकबर खान मूलरूप से हरियाणा के कोलागांव का रहने वाले थे। वो रामगढ़ थानाक्षेत्र के लल्लावंडी गांव से जब गुजर रहे थे तो कुछ लोगों ने उन्हें गौ तस्कर और गाय को मारने वाला कहते हुए घेर लिया और भीड़ ने बर्बरता से उनकी पिटाई शुरू कर दी। भीड़ ने अकबर को इतना मारा कि उनकी मौत हो गई।

गाय लेकर जा रहा था अकबर
जानकारी के मुताबिक, अकबर खान अपने वाहन में दो गाय लेकर जा रहे थे। जिन्हें भीड़ ने घेर कर मार डाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा है कि जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने घटना की निंदा करते हुए भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बीते साल भी यहां भीड़ ने की थी हत्या
अलवर जिले का यह वही इलाका है, जहां बीते साल अप्रैल में हरियाणा के पहलू खान को भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। जिस वक्त उनपर हमला किया गया था उस वक्त वह राजस्थान में गाय खरीदने के बाद हरियाणा जा रहे थे। इस मामले की देशभर में निंदा हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications