बहन के प्रेमी को कमरे में बंद कर दो लड़कों ने किया निर्वस्त्र, वीडियो हुआ वायरल
style="text-align:
justify;">मुंबई।
महाराष्ट्र की है घटना
घटना महाराष्ट्र के ठाणे की है। 6 अक्टूबर को हुई वारदात में 22 वर्षीय अक्षय दुधेले अपनी प्रेमिका से बात कर रहा था। तभी लड़की के भाई ने उन दोनों को साथ में देख लिया और भड़क गया। उसने दोस्त के साथ मिलकर अक्षय को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने उसके कपड़े भी फाड़ दिए औ उसे निर्वस्त्र कर दिया। घटना का वीडियो वाट्सऐप और फेसबुक पर वायरल हो गया।

अक्षय ने नहीं की पुलिस से शिकायत
अक्षय को पीटने के बाद आरोपी युवक अपनी बहन को साथ लेकर थाने पहुंच गया। वहां उसने बहन पर दबाव डालकर अक्षय के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने भी पुष्टि की है अक्षय के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस ने यह भी बताया कि उन्हें घटना से जुड़ा वीडियो मिला है लेकिन इस मामले में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

उतारे कपड़े और छड़ी से की पिटाई
पुलिस के मुताबिक, 6 अक्टूबर को अक्षय अपनी 16 वर्षीय प्रेमिका से बात कर रहा था। लड़की के भाई ने यह देखा तो गुस्से में आकर वह अक्षय को एक कमरे में ले गया और अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। वहां दोनों ने अक्षय के कपड़े भी उतार दिए। उन्होंने छड़ी से उसकी पिटाई की। पूरे घटनाक्रम के दौरान अक्षय उनसे छोड़ देने की भीख मांगता रहा लेकिन दोनों आरोपी उसे पीटते रहे।

फेसबुक और वाट्सऐप पर वीडियो वायरल
घटना का वीडियो कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने देखा और इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया। फेसबुक और वाट्सऐप पर वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी ने अपनी बहन को थाने ले जाकर 14 अक्टूबर को अक्षय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सीनियर इंस्पेक्ट अनिल पवार ने बताया कि लड़की की शिकायत के आधार पर अक्षय के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications