शांत ज्वालामुखी में शख्स ने पत्थर फेंक कर दी गलती, वॉल्केनो उगलने लगा आग, खौफनाक VIDEO
नई

ज्वालामुखी में फेंकी पत्थर जैसी चीज
ट्विटर अकाउंट @TheFigen ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में दिख रहा है कि, ज्वालामुखी के किनारे दो लोग खड़े हुए हैं। उनमें से एक पत्थर जैसी चीज नीचे फेंक देता है। पहले एक दम शांत दिख रहे ज्वालामुखी में पत्थर गिरते ही आग लग जाती है। पहले लावा धीमे धीमे बाहर निकलता है। फिर अचानक से ज्वालामुखी में तेजी से लावा बाहर उगलने लगता है।

पत्थर गिरते ही धधक उठा ज्वालामुखी
लावा फूटते-फूटते इतनी जोर से फूटता है कि ऐसा लगता है वो सब कुछ तहस-नहस कर देगा। इस वीडियो को ज्वालामुखी के दूसरी तरफ खड़े किसी शख्स ने शूट किया है। वीडियो में दिख रहा लावा पहले शांत था। वहीं हवा के संपर्क में आने के चलते उपर की ओर ठंड़ा हो गया। जिससे उसके उपर एक पर्त जम गई। लेकिन जैसे ही उस पर कुछ गिरा लावा धधक उठा।

लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट
हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि ये वीडियो किस जगह का है। वायरल हो रहे वीडियो को अभी तक 2.5 मिलियन लोग देख चुके हैं। लोग वीडियो को देखकर जमकर प्रतिक्रियाए दे रहे हैं। जहां कुछ लोग ज्वालामुखी के लावा को देखकर हैरान हैं। तो वहीं कुछ लोग प्रकृति के साथ लोगों द्वारा की गई छेड़छाड़ को गलत बता रहे हैं। एक शख्स ने इस वीडियो को देखकर कहा कि सोए हुए जानवर को कभी नहीं गुदगुदाना चाहिए।
सेल्फी लेते वक्त ज्वालामुखी में गिरा शख्स
कुछ हफ्तों पहले इटली के माउंट वेसुवियस ज्वालामुखी के टॉप पर पहुंचकर एक टूरिस्ट सेल्फी लेने के चक्कर में वह इस ज्वालामुखी के अंदर जा गिरा। गनीमत यह रही कि वह इस हादसे में बच गया यह ज्वालामुखी इटली के कैंपानिया में मौजूद है।फिलिप पैरोल अमेरिका के रहने वाले हैं। वीकेंड में वो इटली में मौजूद इस ज्वालामुखी को देखने के लिए अपने परिजनों के साथ गए थे।












Click it and Unblock the Notifications