मनिंदर को ब्लैकमेल कर रही थी सरबजीत कौर, कुल्हाड़ी से काटकर बनाया वीडियो
रोपी मनिंदर सिंह ने 40 साल की सरबजीत कौर पर कुल्हाड़ी से बीच बाजार में तब तक वार किए, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।
नई दिल्ली। युवक ने एक महिला पर कुल्हाड़ी से तब तक वार किए जब तक कि महिला की मौत ना हो गई। इतना ही नहीं महिला की मौत के बाद भी युवक महिला के गर्दन पर वार करता रहा। उसके बाद महिला के शव की फोटो खींची। फिर अपनी मोबाइल से महिला के शव के सामने खुद का वीडियो बनाया।

पूरा मामला पंजाब के लुधियाना से 30 किलोमीटर दूर किला रायपुर गांव का है। पुलिस ने बताया कि रविवार को आरोपी मनिंदर सिंह ने 40 साल की सरबजीत कौर पर कुल्हाड़ी से बीच बाजार में तब तक वार किए, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। घटना के वक्त सरबजीत कौर अपने घर लौट रही थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपराध को अंजाम देने के बाद शव के पास अपना वीडियो भी बनाया है। लुधियाना के पुलिस उपायुक्त ध्रुमन निंबले ने बताया कि आरोपी हत्या करने के बाद पुलिस को खुद जानकारी दी।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच कर रही है। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि घटना के समय चश्मदीद कौन- कौन था।
शुरुआती जांच में पता चला है कि मनिंदर कौर का किसी लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। वो लड़की सरबजीत कौर के गांव की रहने वाली थी। इस बात की जानकारी सरबजीत कौर को थी। पुलिस को आरोपी ने बताया है कि सरबजीत कौर उसको और उसकी प्रेमिका को ब्लैकमेल कर रही थी। जिससे गुस्सा होकर मनिंदर ने सरबजीत की हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications