VIDEO: युवती ने ठुकराया प्रेम प्रस्ताव, युवक ने दिनदहाड़े मारे कई थप्पड़

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक व्यक्ति ने दिनदहाड़े एक युवती के साथ मारपीट की है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई है। स्थानीय पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस व्यक्ति ने युवती से इसलिए मारपीट की क्योंकि उसने युवक के प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। इसी से गुस्सा होकर उस युवक ने युवती को एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे।

VIDEO: युवती ने ठुकराया प्रेम प्रस्ताव, युवक ने दिनदहाड़े मारे कई थप्पड़

जिस समय वह शख्स युवती को मार रहा था, उस समय युवती की मित्र भी वहीं खड़ी थी, जो बीच-बचाव करने की कोशिश कर रही थी। युवती की मित्र के बीच-बचाव करने के बावजूद वह शख्स लगातार युवती से मारपीट करता रहा। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह युवती के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा है मारपीट भी कर रहा है।

कुछ देर बाद वहां एक और महिला स्कूटी से आती है और फिर वह भी बीच-बचाव करने की कोशिश करती है। इसके बाद भी युवक नहीं मानता है। हालांकि, वहां से जाते समय वह महिला पीड़ित युवती का हाथ पकड़कर अपने साथ ले जाती है। अभी तक युवक को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है, लेकिन उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहा अपराध एक बड़ा मुद्दा है। भाजपा सरकार ने यूपी चुनाव के दौरान इस मुद्दे को काफी जोर शोर से उठाया था और समाजवादी पार्टी के खिलाफ अभियान चलाया था। इस घटना का वीडियो समाचार एजेंसी ANI ने अपने ट्विटर हैंडल पर डाला है। ट्वीट किए गए इस वीडियो के नीचे ही एक शख्स ने कमेंट किया और कहा कि आखिर इसमें यूपी पुलिस को टैग क्यों नहीं किया गया है। इसके कुछ ही समय बाद यूपी पुलिस ने कमेंट का उत्तर देते हुए पीलीभीत पुलिस से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+