इस फेमस सिंगर से इंस्‍टाग्राम पर मनचले यूजर ने मांगी न्‍यूड फोटो, जब भेजा तो होश उड़ गए

मुंबई। सोशल मीडिया को लेकर अकसर ये बातें कही जाती हैं कि यहां 'कुंठित' लोगों की जमात भरी है। हालांकि गाहे बगाहे लोगों की कुछ हरकतें इसी बात को सच साबित करा ही देती हैं। ताजा मामला मशहूर सिंगर चिन्‍मयी श्रीपदा के साथ हुआ। उनका सामना एक ऐसे ही कुंठित इंसान से हुआ जिसका उन्होंने मुंहतोड़ जवाब दिया है। चिन्मयी श्रीपदा से एक शख्स ने उनकी एडल्ट तस्वीरें मांगी। चिन्मयी ने चुप रहने की बजाए जवाब देना मुनासिब समझा। उन्होंने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया ना देते हुए थोड़ा अलग तरह से जवाब देने का फैसला किया और न्यूड लिपिस्टिक की तस्वीर शेयर कर तंज कसते हुए लिखा- मेरे कुछ पसंदीदा न्यूड्स।

सोशल मीडिया पर डाला स्‍क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर डाला स्‍क्रीनशॉट

स्क्रीनशॉट शेयर कर सिंगर ने लिखा- इसी बीच मनोरंजन के लिए। आपको बता दें कि लिपस्टिक के न्यूड शेड्स वो कलर होते हैं जो काफी हद तक स्किन टोन से मैच करते हैं और हल्के रंग के होते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक न्यूड लिपिस्टिक की कैटेगरी में 20-30 स्किन टोन के अलग-अलग शेड्स आते हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी तरह महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में वो बिना मेकअप के थीं। जिसके बाद एक यूजर ने कह दिया कि वो डिप्रेशन में हैं। नम्रता ने उसे करारा जवाब दिया था।

फैंस ने कमेंट पर लिखा कुछ ऐसा

फैंस ने कमेंट पर लिखा कुछ ऐसा

चिन्मयी के इस ट्वीट के बाद फैंस ने उस शख्स को जमकर ट्रोल कर दिया। कुछ फैंस ने कमेंट कर लिखा ऐसे जवाब की उम्मीद तो उस शख्स ने भी नहीं की होगी। तो वहीं कुछ फैंस ने कमेंट कर लिखा कि ऐसे लोगों के लिए यह बेस्ट जवाब है। वहीं एक फैन ने कमेंट कर लिखा कि ऐसे लोगों को जवाब नहीं देना ही बेहतर होता है। बाद में दूसरी तरफ चिन्मयी के पोस्ट से डरकर उस शख्स ने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया।

नेशनल अवार्ड जीत चुकी हैं चिन्‍मयी

चिन्मयी श्रीपदा बॉलीवुड में ‘चेन्नई एक्सप्रेस' फिल्म के गाने से फेमस हुईं। इसके बाद उन्होंने ‘टू स्टेट्स' और ‘हंसी तो फंसी' जैसी फिल्मों के लिए भी गाना गाया। चिन्मयी खासकर साउथ इंडियन फिल्मों में गाने गाती हैं। सिंगर होने के साथ-साथ वे वॉइस ओवर आर्टिस्ट, टीवी प्रेजेंटर और रेडियो जॉकी के तौर पर भी काम करती हैं। चिन्मयी नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी तमिल फिल्म ‘कन्नाथिल मुथामित्तल' के लिए भी गा चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+