एकता कपूर का पीछा करने वाला शख्स गिरफ्तार, कभी जिम तो कभी मंदिर में रोकता था रास्ता

मुंबई। सोमवार को मुंबई पुलिस ने एक शख्श को टीवी और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर का पीछा करने का आरोप में गिरफ्तार किया। 32 साल का शख्स पिछले कई महीनों से एकता का पीछा कर रहा था। पुलिस ने बताया कि उसे 30 से अधिक बार एकता के आसपास देखा गया। चाहे वह मंदिर हो या जिम। सुधीर राजेंद्र सिंह नाम का ये शख्स एकता से दोस्ती कर उनके साथ काम करने का मौका चाहता था।

जिम से लेकर मंदिर तक करता था पीछा

जिम से लेकर मंदिर तक करता था पीछा

पुलिस ने आरोपी को तब गिरफ्तार किया जब एकता कपूर की कंपनी ने इसकी शिकायत की। पुलिस अधिकारी ने बताया हमें मिली शिकायत में कहा गया कि एकता कपूर के बार बार नजरअंदाज करने के बाद भी एक शख्स लगातार उनका पीछा कर रहा है। हाल में हद तब हो गई जब शख्स एकता का पीछा करते मंदिर आ गया और बात करने की कोशिश करने लगा। इस दौरान उसे सेक्योरिटी ने रोका। उस समय गार्ड ने उसे दोबारा न दिखने की चेतावनी दी लेकिन इसके बावजूद वह एकता के जिम पहुंचकर उनका इंतजार करने लगा। आखिरकार मजबूरन एकता की कंपनी की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई।

कहां से मिलती थी एकता की खबर

कहां से मिलती थी एकता की खबर

पुलिस ने शिकायत के बाद शख्स को ढूंढना शुरू किया और अखिरकार वीर देसाई रोड से गिरफ्तार किया।पुलिस आरोपी के मोबाइल की छानीबीन कर ये जानने की कोशिश कर रही है कि एकता के बारे में आखिर उसे सारी जानकारी कौन देता था। पुलिस ने बताया कि हम एक चार्जशीट जमा करेंगे।

ये सितारे भी हो चुके फैंस की दीवानगी का शिकार

ये सितारे भी हो चुके फैंस की दीवानगी का शिकार

ये कोई पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड के जुड़ी किसी हस्ती का इस तरह पीछा किया गया हो बल्कि पहले भी ऐसी खबरें आती रही हैं। कुछ समय पहले एक शख्स को हर जगह कंगना का पीछा करने के आरोप में पकड़ा गया था। सनी लियोनी, कैटरीना कैफ और वरुण धवन भी इस चीज का शिकार हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- 43 साल की एकता कपूर बनीं मां, सरोगेसी के जरिए हुआ बेटे का जन्म

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+