पंजाब में फोटोकॉपी की दुकान चलाने वाले ने बनाए 2,000 के नकली नोट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पंजाब में तीन युवक 2,000 रुपए का नकली नोट बना रहे थे।

नई दिल्ली। 500 और 1,000 के करेंसी नोट को बंद कर सरकार ने नए नोट जारी किए। इस उम्मीद में की पाकिस्तान से आने वाली जाली करेंसी पर रोक लगाई जा सकेगी लेकिन देश में ही नई नोट के डुप्लीकेट बन रहे हैं।

मौजूदा मामला पंजाब स्थित तरनतारन का है। जहां एक फोटो कॉपी की मशीन चलाने वाले शख्स ने 2,000 का जाली नोट कंप्यूटर, स्कैनर और प्रिंटर की मदद से तैयार कर लिया।

2000 rupees

तीसरा साथी भागने में कामयाब

पुलिस ने बुधवार (16 नवंबर) को भिखिविंड कस्बे से संदीप कुमार और हरजिंदर कौर को 2,000 की जाली नोट चलाने और बनाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया। इनका तीसरा साथी गुरमिलाप सिंह भागने में कामयाब रहा।

बकौल पुलिस आरोपियों का यह लग रहा था कि अभी कम लोगों के पास 2,000 के नोट जिसके चलते ये आसानी से लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं।

मामले में जांच अधिकारी असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि संदीप फोटोकॉपी की दुकान चलाता है साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर भी है।

बताया गया कि संदीप के पास स्कैनर, प्रिंटर और कंप्यूटर भी है। जिसकी मदद से वो ये नकली नोट छापता था।

बैन किए गए थे नोट

गौरतलब है कि 8 नवंबर को राष्ट्र के नाम संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि आधी रात के बाद से यानी 9 नवंबर से मोदी सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोटों पर बैन लगा दिया है।

इनके बदले सरकार ने 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए हैं, जिन्हें किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर बदला जा सकता है।

हालांकि लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल पंप, दूध बूथ, अस्पताल, रेलवे बुकिंग काउंटर, हवाई टिकट काउंटर और बस स्टेशन जैसे स्थानों पर 24 नवंबर की आधी रात तक 500 और 1,000 रुपए के पुराने नोट चलाए जाने का आदेश दे दिया है।

अब बदल सकते हैं सिर्फ 2,000 रुपए

वहीं 17 नवंबर को नए आदेश में आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने अब हर रोज 4500 रुपए को पुराने नोट से बदलने की सीमा को सरकार ने घटा दिया है।

अब सिर्फ 2000 रुपए एक बार में पुरानी नोट से बदला जा सकता है। ऐसा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पैसा पहुंचे इसलिए किया गया है।

कहा गया था कि केंद्र सरकार के ग्रुप सी तक के कर्मचारियों को सैलरी एडवांस में निकालने की अनुमति होगी, यह सीमा 10 हजार रुपए तक ही हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+