सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में गोरखपुर से शख्स गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सोशल मीडिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। इसी मामले में 3 दिनों में गिरफ्तारी का ये चौथा मामला है। शनिवार को एक टीवी चैनल की मालिक, एडिटर और एक अन्य स्वतंत्र पत्रकार को योगी के खिलाफ विवादित चीजें लिखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

man arrested in gorakhpur over allegations of defaming yogi adityanath

शनिवार को हुई ये तीन गिरफ्तारी चर्चा का कारण बन गईं। इसे लोग डराने धमकाने का प्रयास बताने लगे। वहीं चौथी गिरफ्तारी गोरखपुर से हुई जब ट्विटर पर पुलिस को इसकी शिकायत मिली। रविवार को हुई इस गिरफ्तारी में आरोपी शख्स का मोबाइल जब्त कर लिया गया है।

इन गिरफ्तारियों को लेकर सोशल मीडिया पर भी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह गिरफ्तारियां गलत हैं, जबकि कुछ लोग कह रहे हैं कि एक प्रदेश के सीएम के खिलाफ सोशल मीडिया पर इस तरह की आपत्तिजनक बातें नहीं लिखनी चाहिये।

शनिवार को गिरफ्तार तीन लोगों में से एक स्वतंत्र पत्रकार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। प्रशांत पर आरोप है कि उन्होंने ट्विटर पर योगी के खिलाफ आपत्तिजनकी चीजें लिखी थीं। प्रशांत को दिल्ली के पश्चिम विनोद नगर से उसके घर से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा निजी न्यूज चैनल नेशन लाइव की मालिक इशिका सिंह और एडिटर अनुज शुक्ला को नोएडा से गिरफ्तार किया गया। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने मीडियाकर्मियों के खिलाफ हुई इस कार्रवाई की निंदा की और इसे "प्रेस को डराने, और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को भंग करने का प्रयास" बताया है।

यह भी पढे़ं- अलीगढ़ मर्डर केस: बच्ची के पिता ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने से किया इनकार, दोषियों को फांसी देने मांग की

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+