अभिनेत्री से सोशल मीडिया पर गंदी बात करने वाला गिरफ्तार

कोलकाता। बंगाली सिनेमा की जानीमानी एक्‍ट्रेस अरुणिमा घोष को कथित तौर पर सोशल मीडिया पर एक व्‍यक्ति द्वरा गाली देने और धमकी देने का मामला सामने आया है। उन्‍होंने इस संबंध में पुलिस को शिकायत भी सौंपी हैं। वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर छानबीन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान मुकेश कुमार के तौर पर हुई है। गरफा एरिया कोलकाता साउथ का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि मुकेश ने 30 मई से एक्ट्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट पर गलत टिप्पणी कर रहा था।

फेक आईडी बानकर दे रहा था गाली

फेक आईडी बानकर दे रहा था गाली

आरोपी एक्ट्रेस को गाली और धमकी भी दे रहा था। पुलिस ने आगे कहा कि जिस अकाउंट से बदतमीजी की गई वो मुकेश मयुख के नाम से था जो कि फेक था। जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसने ये सब क्यों किया।

एक्‍ट्रेस पर रख रहा था नजर

एक्‍ट्रेस पर रख रहा था नजर

जांच अधिकारी ने आगे कहा कि हम ये भी जांच कर रहे हैं कि वह मानसिक रूप से स्थिर है या नहीं। अरुणिमा गोष ने कहा कि शुरुआत में मैं उसके कमेंट्स को अनदेखा कर रही थी। जब मैंने पाया कि वह हर उस चीज पर नजर रख रहा था जो मैं कर रही थी और मैं जहां भी जा रही थी। फिर मैंने कोलकाता पुलिस से उसकी शिकायत की।

मा​नसिक स्थिति का पता लगाने के लिए होगा टेस्‍ट

मा​नसिक स्थिति का पता लगाने के लिए होगा टेस्‍ट

पुलिस अधिकारी अभी यह बताने में सक्षम नहीं हैं कि उसने ऐसी हरकत क्यों की। हो सकता है कि आरोपी की मा​नसिक स्थिति का पता लगाने के लिए उसका परीक्षण ​कराया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+