टॉयलेट का दरवाजा खोलकर एयर होस्टेस के सामने कर रहा था अश्लील हरकत, गिरफ्तार
नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस में एक यात्री को एयर होस्टेस के सामने अपने शरीर का अश्लील प्रदर्शन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। फ्लाइट भुवनेश्वर से दिल्ली आ रही थी। एविएशन सिक्योरिटी से जुड़े एक आला अधिकारी ने बताया इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-256 में सवार प्रेम कुमार नाम का यात्री सफर कर रहा था।

वो टॉयलेट गया और उसके बाद टॉयलेट का दरवाजा खोलकर बाहर मौजूद एयर होस्टेस के सामने अपने शरीर का अश्लील प्रदर्श्न करने लगा। दैनिक भास्कर अखबार में छपी खबर में मुताबिक प्रेम कुमार ने एयर होस्टेस पर भद्दे कमेंट भी किए।
एयर होस्टेस ने इस हरकत की शिकायत फौरन कैप्टन से की। कैप्टन ने इसकी जानकारी दिल्ली एयरपोर्ट के एटीसी को दी। एटीसी ने इस संबंध में एयरलाइंस सिक्योरिटी को सूचित किया और फ्लाइट लैंड होते ही प्रेम कुमार को हिरासत में ले लिया गया। वहीं प्रेम कुमार ने अपनी सफाई में कहा है कि उसने एयर होस्टेस से हैंड सोप मांगने के लिए टॉयलेट का दरवाजा खोला था।












Click it and Unblock the Notifications