सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक मंबई से गिरफ्तार
मुंबई। महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने बम विस्फोट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को मुंबई से गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान कामरान अमीन खान के तौर पर हुई है। पुलिस कल उसे यूपी पुलिस को सौंप देगी। बता दें कि, उसने यूपी पुलिस के 112 नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज भेजकर दी थी।

सीएम योगी आदित्यनाथ जी को जान से मारने की धमकी देने वाले मोहम्मद कामरान अमीन खान को मुम्बई एटीएस नें मुंबई के चुना भट्टी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को लखनऊ पुलिस (यूपी) ने गोमती नगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की थी। जिसके बाद यूपी पुलिस ने मुंबई में संदिग्ध होने के बारे में महाराष्ट्र एटीएस को सूचित किया था। गिरफ्तार आरोपी को यूपी स्पेशल टास्क फोर्स को सौंप दिया गया है। उसे कल मुंबई की एक अदालत में पेश किया जाएगा।

बता दें कि, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यूपी पुलिस के 112 मुख्यालय में गुरुवार देर रात लगभग साढ़े बारह एक व्हाट्सऐप नंबर पर आई थी। यह मैसेज यहां के सोशल मीडिया डेस्क के नंबर 7570000100 पर आया था। मेसेज में लिखा था, 'सीएम योगी को मैं बम से मारने वाला हूं। (एक खास समुदाय का नाम लिखा) की जान का दुश्मन है वो।' यह मैसेज आने के बाद उच्चाधिकारियों को इसी सूचना दी गई।
इस शख्स के खिलाफ गोमती नगर थाने में धारा 505 (1) बी, 506 और 507 के तहत केस दर्ज किया गया है। यह पहली बार नहीं है जब योगी को इस तरह से जान से मारने की धमकी मिली हो। इससे पहले बिहार पुलिस के एक जवान को भी पुलिस ने अरेस्ट किया था। पुलिस इस जवान को बिहार से गिरफ्तार कर लाई थी। बिहार पुलिस का यह जवान उत्तर प्रदेश का ही रहने वाला था। आरोपी का नाम तनवीर खान था।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications