दोबारा संबंध बनाने को लेकर गे पार्टनर से हुआ झगड़ा, साथी ने मारा चाकू
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। 23 साल के एक होमोसेक्सुअल युवक ने अपने गे पार्टनर पर चाकू से हमला कर दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि वो दूसरी बाद शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर रहा था। पुलिस ने हत्या की कोशिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीडि़ता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोपनीयता के मद्देनजर पुलिस ने दोनों के नामों का खुलासा नहीं किया है।

पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि बीते कई सालों से दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। मंगलवार रात को आरोपी अपने पार्टनर के घर पहुंचा और दोनों के बीच सेक्स हुआ। आरोपी का पार्टनर दोबारा सेक्स करना चाहता था, लेकिन आरोपी इससे इनकार कर रहा था। वह दोबारा सेक्स नहीं करना चाहता था, लेकिन पार्टनर द्वारा बार-बार बनाए जा रहे दबाव के बाद दोनों के बीच झगड़ा होना शुरू हो गया।
इसी में बात आगे बढ़ती गई और फिर आरोपी ने इसी बीच अपने पार्टनर पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू बहुत ही तेज और नुकीली थी. ऐसे में शिकायतकर्ता को गंभीर चोटें आई। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं। उसके जल्द से जल्द ठीक होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications