पिता पर लगा बेटी की हत्या का आरोप, दूसरी जाति के युवक से शादी करना चाहती थी लड़की

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के प्रकाशम में रहने वाली 20 साल की वैष्णवी का शव सोमवार को उसके पड़ोसियों को उसके घर में मिला। इसका बाद के इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में वैष्णवी के पिता वेंका रेड्डी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। रेड्डी पर आरोप है कि उनकी वैष्णवी के एक छोटी जाति के लड़के से रिश्ते को लेकर बहस हो गई जिसके बाद उन्होंने उसका गला दबाकर उसकी जान ले ली। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी श्रीनिवा, राव ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि वैष्णवी चुपचाप अपने प्रेमी के साथ भागने का प्लान बना रही थी जो कि उसके साथ कॉलेज में पढ़ता था।

man allegedly killed her daughter in andhra pradesh for having affair with man from low caste

फॉरेंसिक जांच में मालूम होगा ये हत्या है या कुछ और पुलिस को संदेह है कि लड़की की हत्या उसके पिता ने की है। खबर है कि जिस शख्स से वैष्णवी प्रेम करती थी वह छोटी जाति का था और रेड्डी को इस रिश्ते से एतराज था। गौरतलब है कि ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी प्रेम संबंध के चलते घर वालों ने ही लड़की की जान ले ली हो बल्कि पहले भी कई मामला में घर वालों ने इज्जत के नाम पर अपनी बेटी की जान ली है या फिर उसके कथित प्रेमी की हत्या की है।

बता दें कि दक्षिण भारत का ही एक ऐसा मामला खूब चर्चा में आया था जब एक प्रेमी जोड़े ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ भागकर शादी की थी। मामले में महिला गर्भवति थी और उसकी आंखों के सामने उसके पति की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। हाल ही मे खबर आी है कि महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है और आरोपी लड़की के परिजनों को सजा सुनाई जा चुकी है। इसके अलावा भी कई मामलों में इज्जत के नाम पर घर के भीतर ही बेटी की हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें- VIDEO : कोटा में मां-बेटी की हत्या कर शोक मनाने आया हत्यारा, चेहरे ने यूं किया उसका पर्दाफाश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+