कसम खाकर कह रहा हूं ममता कुलकर्णी मेरी पत्नी नहीं है: विकी गोस्वामी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के कथित पति और ड्रग्स डीलिंग के आरोप में फंसे विजयगिरि आनंदगिरि गोस्वामी उर्फ विकी गोस्वामी ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है। विकी गोस्वामी ने पहली बार मीडिया से बातचीत की और कहा कि ड्रग्स डीलिंग उसका कोई संपर्क नहीं है। न्यूज चैनल आजतक से खास बातचीत में विकी ने बताया कि ममता उसकी पत्नी नहीं हैं और ना ही उसकी लिव इन पार्टनर।
खुलासा: पति के साथ मिलकर ड्रग्स बेचने का धंधा करती हैं अभिनेत्री ममता कुलकर्णी!

विकी ने खुद को गोल्ड कारोबारी बताया। फोन पर दिए इंटरव्यू में विकी गोस्वामी ने कहा कि मैं तो गोल्ड का कारोबार करता हूं, मेरा ड्रग्स के धंधे से कोई लेना देना नहीं। विकी ने बताया कि मुझे गोल्ड के बिजनेस के लिए लाइसेंस मिला जिसके बाद से पुलिस मुझे ड्रग्स के धंधे में फंसाने पर लग गई। विकी ने सवाल उठाया कि खादान से कच्चा सोना निकलेगा या ड्रग्स?
हर मुसिबत में मेरे साथ खड़ी रहीं ममता
विकी ने कहा कि ममता कुलकर्णी एक सेलीब्रिटी हैं और हर कोई उसकी लोकप्रियता को भूनाने की कोशिश में लगा हुआ है। विकी ने साफ किया कि ममता उनकी पत्नी नहीं हैं। विकी ने कहा कि ममता सिर्फ मेरी शुभचिंतक हैं और मैं जब भी मुसिबत में रहा वो हमेशा मेरे साथ खड़ी थी।
विकी ने ममता कुलकर्णी की तारीफ में कहा कि जो लोग उसपर सवाल उठा रहे हैं वो लोग ममता की आत्मा को नहीं जानते। विकी ने कहा कि 'हर वक्त लोग मुझे ममता कुलकर्णी का पति कहते रहते हैं, मैं कसम खाता हूं कि मैंने कभी उससे शादी नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications