लॉकडाउन की वजह से अन्य राज्यों में फंसे लोगों को वापस लाएगी ममता सरकार
नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह से चल रहे लॉकडाउन से सभी लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। अलग-अलग राज्यों में फंसे लोग सरकार से लगातार घर वापस भेजने की मांग कर रहे हैं। वहीं इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे राज्य के लोगों को हर संभव मदद का आश्वसन दिया है। इससे पहले केंद्र सरकार से बात करने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने साफ कर दिया था कि लॉकडाउन में फंसे मजदूरों के लिए कोई भी स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई जाएगी।
Recommended Video

मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पश्चिम बंगाल सरकार देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे लोगों को घर लाने का हर संभव प्रयास कर रही है। इस मुश्किल वक्त में बंगाल का कोई भी शख्स खुद को असहाय नहीं महसूस करे, क्योंकि सरकार इस मुश्किल घड़ी में लोगों के साथ है। उन्होंने बताया कि वो निजी तौर पर हालात पर नजर बनाए हुए हैं, ताकी जरूरतमंदों को मदद मिल सके। वहीं बंगाल के जो छात्र कोटा में फंसे हैं, उनको जल्द ही निकाल लिया जाएगा।
लॉकडाउन में नहीं चलेगी ट्रेन
ममता बनर्जी से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन में फंसे मजदूरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की थी। केंद्र सरकार ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया था। इस पर मु्ख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि लॉकडाउन में किसी भी तरह की स्पेशल ट्रेन नहीं चलेगी क्योंकि सरकार भीड़ इकट्ठा नहीं होने देना चाहती है। उन्होंने प्रवासी मजदूरों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मजदूरों की आवाजाही का मामला
लॉकडाउन की वजह से बड़ी संख्या में लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हुए हैं। ऐसे में बस और ट्रेन नहीं चलने की वजह से मजदूर पैदल ही घरों का रुख कर रहे हैं। जिस वजह से अब मजदूरों की आवाजाही का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सरकार को मामले की जांच और उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications