भागवत के कार्यक्रम के लिए बुक किया हॉल, ममता ने चलाई कैंची
कोलकाता में होने वाले कार्यक्रम के लिए ऑडिटोरियम की बुकिंग को रद्द किया गया, कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत होने वाले थे शामिल
कोलकाता। अक्टूबर माह में कोलकाता में होने वाले एक कार्यक्रम के लिए ममता सरकार ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। यह कार्यक्रम राज्य सरकार के अधीन ऑडिटोरियम में होना था, जिसमें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और प्रदेश के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी भी शिरकत करने वाले थे। कार्यक्रम के आयोजको का कहना है कि इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख का भाषण था, इसीलिए इस कार्यक्रम के लिए जानबूझकर ऑडिटोरियम की अनुमति नहीं दी गई है।

यह कार्यक्रम सिस्टर निवेदिता मिशन ट्रस्ट के तहत होना था और इसी ट्रस्ट ने 3 अक्टूबर के लिए इस ऑडिटोरियम को बुक किया था। ट्रस्ट के महासचिव रंतीदेब सेनगुप्ता ने बताया कि ऑडिटोरियम प्रशासन ने गुरुवार को उनकी बुकिंग को रद्द कर दिया है, जबकि हमने तमाम जरूरी औपचारिकताओं को पूरा किया था। उन्होंने बताया कि हमने ऑडिटोरियम को जुलाई माह में 14350 रुपए शुल्क देकर बुक किया था, हमने 3 अक्टूबर की छुट्टी के मद्देनजर 1150 रुपए अतिरिक्त दिए थे। हमने इस कार्यक्रम के बारे में कोलकाता पुलिस के ज्वाइंट सीपी हेडक्वार्टर को भी 31 अगस्त को अवगत कराया था।
इसे भी पढ़ें- मोदी के लिए मुसीबत ना बन जाएं मोदी के ये नए नवेले मंत्री?
महाजाती सदन प्रशासन ने हमसे कोलकाता पुलिस द्वारा एनओसी लाने के लिए कहा था। हम इस एनओसी को हासिल करने वाले ही थे कि लेकिन तभी ऑडिटोरियम ने 1 सितंबर को हमारी बुकिंग को रद्द कर दिया। ऑडिटोरियम प्रशासन ने बताया कि ऑडिटोरियम में निर्माण कार्य की वजह से यह उक्त तारीख को उपलब्ध नहीं है। लेकिन इन सबके बाद भी कार्यक्रम के आयोजकों का कहना है कि हम कार्यक्रम को तय तारीख में ही करेंगे, हम दूसरे स्थान की तलाश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications